Home मनोरंजन समाचार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना में से, किसने दी सबसे ज्यादा हिट...

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना में से, किसने दी सबसे ज्यादा हिट फिल्में; जानें

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/24/1200x900/vr_1771943128419_1771943140374.jpg

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना दोनों ही साउथ के बड़े स्टार हैं। लेकिन दोनों का करियर ग्राफ काफी अलग है। जानें दोनों में से किस स्टार ने सबसे ज्यादा हिट फिल्में दी हैं।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी करने वाले हैं। दोनों पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में हैं। अब विजय और रश्मिका की शादी से पहले आपको बताते हैं दोनों में से किस स्टार ने ज्यादा हिट फिल्में दी हैं और किसकी मूवी ने ज्यादा कलेक्शन किया है। विजय देवरकोंडा तेलुगु फिल्मों के स्टार हैं।

विजय की हिट फिल्में

विजय ने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म नुव्विला से की थी। उनकी हिट फिल्म की बात करें तो पहली हिट मूवी है उनकी येवढे सुब्रमण्यम जिसने 8 करोड़ कमाए थे। यह हिट फिल्म थी। इसके बाद है उनकी मूवी पेल्ली चूपुलु जिसने 30 करोड़ कमाए थे। यह ब्लॉकबस्टर मूवी थी।

वहीं रश्मिका ने भी डेकोरेशन की फोटोज शेयर की हैं और उन्होंने भी ग्राउंड की फोटो शेयर की है।

अर्जुन रेड्डी विजय की पॉपुलर फिल्म है जिसकी हिंदी में कबीर सिंह मूवी बनी है। इस फिल्म ने 60 करोड़ कमाए थे वर्ल्डवाइड और यह ब्लॉकबस्टर थी।

सबसे हिट मूवी विजय की

इसके बाद उनकी फिल्म टैक्सीवाला ने वर्ल्डवाइड 40 करोड़ कमाए थे जो सुपरहिट थी। सबसे बड़ी हिट मूवी उनकी है गीता गोविंदम जिसने वर्ल्डवाइड 130 करोड़ कमाए थे जो ब्लॉकबस्टर थी।

रश्मिका की हिट मूवीज

वहीं रश्मिका की बात करें तो उनकी पहली फिल्म ही हिट थी और वो थी किरिक पार्टी जिसने 36.8 करोड़ कमाए थे। ये ब्लॉकबस्टर थी। उनकी फिल्म अंजनीपुत्र भी हिट थी जिसने वर्ल्डवाइड 43.4 करोड़ कमाए थे, ये सुपरहिट थी। रश्मिका की फिल्म चमक भी हिट थी जिसने वर्ल्डवाइड 22.3 करोड़ कमाए थे। इसके बाद फिल्म चलो भी हिट थी जिसने 25 करोड़ कमाए थे।

रश्मिका का करियर ग्रोथ

गीता गोविंदम भी रश्मिका की सुपरहिट फिल्म है विजय के साथ। ये मूवी बड़ी हिट थी दोनों की। अगली हिट फिल्म रश्मिका की है सरिलरु नीकेवरु जिसने वर्ल्डवाइड 227 करोड़ कमाए थे और ये ब्लॉकबस्टर थी।

सीता रमम भी रश्मिका की हिट मूवी थी 96 करोड़ कलेक्शन के साथ। वहीं वरिसु ने 303 करोड़ कमाए थे जो हिट थी। रश्मिका की बॉलीवुड फिल्म रणबीर कपूर के साथ एनिमल ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर थी जिसने 901.2 करोड़ कमाए थे।

रश्मिका की सबसे बड़ी हिट फिल्म

सबसे बड़ी रश्मिका की फिल्म है पुष्पा द रूल पार्ट 2 जिसने भारत में 1471 करोड़ कमाए थे। वहीं पुष्पा द राइज पार्ट 1 ने वर्ल्डवाइड 350 करोड़ कमाए थे।

विजय और रश्मिका की शादी की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों 26 फरवरी को उदयपुर में शादी करने वाले हैं। शादी में सिर्फ परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल होंगे। शादी काफी रॉयल होने वाली है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN