Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/27/1200x900/vss_1772199239952_1772199249236.jpgतमिल स्टार विजय पर उनकी पत्नी ने आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी दायर की है। उन्होंने एक्टर संग इतना लंबा रिश्ता तोड़ने का फैसला किया है।
एक्टर विजय और पत्नी संगीता 25 साल से साथ हैं, लेकिन अब एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है कि एक्टर की पत्नी ने तलाक के लिए अर्जी डाल दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कानूनी कार्यवाही स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 के आधार पर हो रही है। यह एक्ट पति या पत्नी को एडल्ट्री और क्रूरता समेत अन्य कारणों से तलाक लेने की अनुमति देता है।
विजय पर लगाया संगीता ने ये आरोप
याचिका के मुताबिक संगीता का दावा है कि विजय का किसी फीमेल एक्टर के साथ एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर था। याचिका में दावा किया गया है कि साल 2021 में संगीता को पता चला कि विजय का किसी एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप है। इसमें आगे दावा किया गया कि विजय द्वारा रिलेशन को समाप्त करने के आश्वासन देने के बावजूद भी वह रिश्ता बनाते रखे।
स्पेशल मैरिज एक्टर के सेक्शन 27(1)(ए) और 27(1)(डी) के तहत ये बातें संगीता द्वारा मांगे गए तलाक के आधारों के लिए महत्वपूर्ण बन गईं।
यह एक्ट तलाक की अनुमति देता है अगर पति या पत्नी में से कोई एक दूसरी पार्टी के साथ गलत करता है।
अभी स्टेटमेंट आना बाकी दोनों की तरफ से
न्यू एजेंसी एएनआई के मुताबिक संगीता ने चेंगलपट्टू फैमिसी कोर्ट में याचिका दायर की है। विजय और उनकी पत्नी की तरफ से अभी स्टेटमेंट आना बाकी है।
कब हुई थी दोनों की शादी
बता दें कि संगीता और विजय ने अगस्त 1999 में शादी की थी। दोनों के 2 बच्चे हैं जैसन संजय और दिव्या शाशा हैं। दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी की थी।
विजय की फाइनल फिल्म भी मुश्किल में
बता दें कि यह सब उनकी फाइनल फिल्म जना नायगन की रिलीज के बीच हुआ जो लीगल ट्रबल में फंसी है। दरअसल, यह फिल्म 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी। यह विजय की फाइनल फिल्म थी इस साल तमिलनाडु इलेक्शन में लड़ने से पहले। लेकिन फिल्म सेंट्ल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेश के पास लटकी हुई है।
इस फिल्म को एच विनोत ने डायरेक्ट किया है और वेंकट नारायण ने केवीएन प्रोडक्शन्स के तहत इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म में विजय के अलावा बॉबी देओल और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं।
इस फिल्म को एच विनोत ने डायरेक्ट किया है और वेंकट नारायण ने केवीएन प्रोडक्शन्स के तहत इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म में विजय के अलावा बॉबी देओल और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं। इसके अलावा मूवी में ममिता बैजू, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियमणि और नारायण हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



