Home व्यापार समाचार वाराणसी में बड़ा अस्पताल बनाएगी यह कंपनी, डिमांड में शेयर, अभी और...

वाराणसी में बड़ा अस्पताल बनाएगी यह कंपनी, डिमांड में शेयर, अभी और तेजी का अनुमान

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मेदांता ब्रांड के तहत अस्पतालों का परिचालन करने वाली कंपनी ग्लोबल हेल्थ ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 400 बेड वाला मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल बनाने के लिए निवेश को मंजूरी दी है। JM Financial ने इस शेयर पर अपनी ‘बाय’ रेटिंग बरकरार रखी है।

मेदांता ब्रांड के तहत अस्पतालों का परिचालन करने वाली कंपनी ग्लोबल हेल्थ ने कारोबार विस्तार की योजना बनाई है। दरअसल, कंपनी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 400 बेड वाला मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल बनाने के लिए ₹550 करोड़ तक के निवेश को मंजूरी दी है। कंपनी के बोर्ड ने अस्पताल का इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने के लिए Shripal हॉस्पिटैलिटी LLP और अन्य के साथ बिल्ड-टू-सूट और लीज एग्रीमेंट को मंजूरी दे दी जबकि ग्लबल हेल्थ मेडिकल इक्विपमेंट, इंटीरियर और संबंधित सुविधाओं में निवेश करेगी। इस खबर के बीच, ग्लोबल हेल्थ के शेयर BSE पर 3.83% की बढ़त के साथ ₹1011.40 पर बंद हुए। ट्रेडिंग के दौरान शेयर 1044 रुपये तक पहुंचा। 23 मार्च को शेयर 966.45 रुपये पर था। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 1,455.85 रुपये है।

4 साल में पूरा होगा प्रोजेक्ट

वाराणसी के बीचों-बीच बनने वाले इस प्रस्तावित अस्पताल से शहर और आस-पास के इलाकों की बड़ी आबादी को फायदा होने की उम्मीद है। यह प्रोजेक्ट लगभग चार साल में पूरा होने की उम्मीद है। इस विस्तार का मकसद उत्तर प्रदेश में कंपनी की मौजूदगी को मजबूत करना है। बता दें कि कंपनी पहले से ही लखनऊ और नोएडा में अस्पताल चला रही है। ग्लोबल हेल्थ ने कहा कि यह नई फैसलिटीज पूर्वी उत्तर प्रदेश में उच्च-गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच में मौजूद कमी को दूर करने में मदद करेगी, जहां मरीज अक्सर विशेष इलाज के लिए इस क्षेत्र से बाहर जाते हैं।

कैसे रहे तिमाही नतीजे?

मेदांता ब्रांड के तहत अस्पतालों का परिचालन करने वाली ग्लोबल हेल्थ का दिसंबर, 2025 को समाप्त तीसरी तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 34 प्रतिशत घटकर 95 करोड़ रुपये रह गया है। स्वास्थ्य देखरेख कंपनी ने पिछले साल इसी अवधि में 143 करोड़ रुपये का मुनाफा अर्जित किया था। तिमाही के दौरान कंपनी का परिचालन राजस्व बढ़कर 1,121 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 943 रुपये करोड़ था।

क्या है टारगेट प्राइस?

हाल ही में एक घरेलू ब्रोकरेज JM Financial ने इस शेयर पर अपनी ‘बाय’ रेटिंग बरकरार रखी है और इसका टारगेट प्राइस 1382 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज ने अपने इस सकारात्मक रुख के लिए कमाई में बेहतर विजिबिलिटी, मार्जिन विस्तार के लिए अनुकूल माहौल और अधिक उचित वैल्यूएशन को मुख्य वजह बताया है।

रिसर्च हाउस का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026 से 2028 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू, EBITDA और टैक्स के बाद का मुनाफा (PAT) क्रमशः 14%, 26% और 32% की CAGR से बढ़ेगा। ब्रोकरेज ने कहा कि मेदांता के शेयर में पिछले छह महीनों में करीब 30% और पिछले एक महीने में 15% की करेक्शन आया है, मुख्य रूप से नोएडा ग्रीनफील्ड यूनिट के लॉन्च और मिडिल ईस्ट संघर्ष से जुड़ी जियोपॉलिटिकल चिंताओं के कारण यह हालात बने हैं। हालांकि ये दोनों फैक्टर अस्थायी हैं और अगले कुछ तिमाहियों में सामान्य हो जाएंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN