Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/27/1200x900/varun_dhawan_daughter_1759378280237_1759378284574_1774622459967.pngवरुण ने बताया कि उनकी बेटी को DDH (डेवलपमेंटल डिस्प्लेसिया ऑफ द हिप) की बीमारी थी, जिसकी वजह से वह ठीक से चल या दौड़ नहीं पाती थी। उन्होंने बताया कि जब लारा 1.5 साल की थी, तो उसे DDH डायग्नोस हुआ था।
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन उन स्टार्स में से हैं, जो प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। वरुण और उनकी पत्नी नताशा दलाल 2024 में माता-पिता बने, जब उनकी बेटी लारा का जन्म हुआ। वरुण ने हाल ही में अपनी बेटी की बीमारी के बारे में बताया, जिसकी वजह से वो ठीक से चल नहीं पाती थी। आइए जानते हैं कौन सी है वो बीमारी?
वरुण की बेटी को है ये बीमारी
दरअसल वरुण धवन ने हाल ही में ‘बी ए मैन, यार!’ के हालिया एपिसोड का हिस्सा बनें। इस दौरान वरुण ने बताया कि उनकी बेटी को DDH (डेवलपमेंटल डिस्प्लेसिया ऑफ द हिप) की बीमारी थी, जिसकी वजह से वह ठीक से चल या दौड़ नहीं पाती थी। उन्होंने बताया कि जब लारा 1.5 साल की थी, तो उसे DDH डायग्नोस हुआ था। वरुण ने कहा, “मेरी बेटी को DDH डायग्नोस हुआ था, जिसमें हिप सॉकेट से हिप खिसक जाता है। एक पैर लंबा छोटा हो जाता है जिसकी वजह से टेढ़ी चाल हो जाती है। आप ठीक से चल या दौड़ नहीं सकते।”
स्लिप डिस्क जल्दी हो जाती है
वरुण धवन ने आगे कहा, “आपको आर्थराइटिस जल्दी हो जाता है, स्लिप डिस्क जल्दी हो जाती है। वेस्ट में इसका बहुत अच्छा ट्रीटमेंट होता है, बर्थ पे ही इंडिया में हर जगह नहीं है इतना। लेकिन यहां भी बहुत अच्छे डॉक्टर हैं जो इसका केयर करते हैं। उसे सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी। एक प्रोसीजर से वे हिप वापस लगा सकते थे। लेकिन उसे स्पाइका कास्ट में रहना पड़ा। इसका मतलब है कि उसे 2.5 महीने तक कास्ट में रहना पड़ा। जो बहुत मुश्किल है। उसे एनेस्थीसिया देना और फिर वह कास्ट में होश में आई। अब कास्ट निकल गई है। मैं इस पर एक किताब लिखना चाहता हूं।”
वरुण ने की माता-पिता ये अपील
अपने इंटरव्यू के दौरान वरुण धवन ने बाकी माता-पिता से यह भी अपील की कि वे अपने बच्चों की हरकतों पर बारीकी से नजर रखें और अगर उन्हें बच्चे के शुरुआती विकास के सालों में कुछ भी असामान्य लगे, तो तुरंत किसी बाल रोग विशेषज्ञ (pediatrician) के पास लेकर जाएं और उनसे सलाह लें। क्योंकि भारत में बहुत कम लोग इस बीमारी के बारे में जानते हैं। उन्होंने कहा कि वह इस बारे में जागरूकता फैलाना चाहते थे, खासकर इसलिए क्योंकि अगर बच्चे के विकास के शुरुआती दौर में ही इस बीमारी का पता चल जाए, तो इसका इलाज संभव है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


