Source :- LIVE HINDUSTAN
चीनी स्मार्टफोन मेकर Poco आज भारत में अपनी नई ‘Poco X8 Pro’ सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। शाम 5:30 बजे होने वाले इस बड़े इवेंट से ठीक पहले इन फोन्स की कीमतें और रैम-स्टोरेज की डिटेल्स इंटरनेट पर लीक हो गई हैं।
अगर आप एक दमदार गेमिंग फोन या लंबी बैटरी वाला स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, चीनी स्मार्टफोन मेकर Poco आज भारत में अपनी नई ‘Poco X8 Pro’ सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। इस सीरीज में दो मॉडल Poco X8 Pro 5G और Poco X8 Pro Max 5G शामिल होंगे। शाम 5:30 बजे होने वाले इस बड़े इवेंट से ठीक पहले इन फोन्स की कीमतें और रैम-स्टोरेज की डिटेल्स इंटरनेट पर लीक हो गई हैं। लीक हुई कीमतों ने ग्राहकों के बीच हलचल मचा दी है। आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से।
कुछ ऐसी हो सकती हैं कीमतें
मशहूर टेक ब्लॉगर पारस गुगलानी के अनुसार, Poco X8 सीरीज की कीमतें सामने आ गई हैं, जो मिड-रेंज और प्रीमियम सेगमेंट में तहलका मचाने वाली हैं। भारत में Poco X8 Pro 5G के 8GB + 256GB वैरिएंट की कीमत 33,999 रुपये और 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 37,999 रुपये होने की उम्मीद है। वहीं, सीरीज के सबसे दमदार फोन Poco X8 Pro Max 5G की शुरुआती कीमत 41,999 रुपये (12GB + 256GB) बताई जा रही है। जबकि इसके टॉप-एंड मॉडल (12GB + 512GB) के लिए ग्राहकों को 45,999 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं।
फीचर्स ने सबको चौंकाया
फीचर्स के मामले में Poco ने इस बार वाकई चौंका दिया है। खासकर बैटरी के मामले में ये फोन्स ‘बीस्ट’ साबित होने वाले हैं। बता दें कि Poco X8 Pro 5G में जहां 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। वहीं इसके ‘मैक्स’ मॉडल में तो रिकॉर्ड तोड़ 9,000mAh की बैटरी मिलने वाली है। दोनों ही फोन्स 100W की सुपरफास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे। परफॉरमेंस के लिए मैक्स मॉडल में लेटेस्ट 3nm वाला मीडियाटेक डाइमेंशन 9500s चिपसेट लगा है। जबकि प्रो मॉडल में डाइमेंशन 8500 अल्ट्रा प्रोसेसर दिया गया है।
कैमरा भी है शानदार
फोटोग्राफी के लिए दोनों ही स्मार्टफोन्स के पिछले हिस्से पर 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इन फोंस को काफी स्लिम और मॉडर्न डिजाइन के साथ तैयार किया है। हालांकि, Poco ने अभी तक ऑफिशियली कीमतों का खुलासा नहीं किया है। न्यूज वेबसाइट gadgets360 के अनुसार, इन्हें फिलहाल शुरुआती जानकारी ही माना जाना चाहिए।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



