Source :- LIVE HINDUSTAN
संक्षेप:
Realme GT 7 Pro अपने ओरिजिनल लॉन्च प्राइस से सस्ता हो गया है। फोन की कीमत में 10 हजार रुपये की कटौती हुई है। आप इस फोन को कैशबैक और एक्सचेंज बोनस के साथ भी खरीद सकते हैं। फोन में आपको कई शानदार फीचर मिलेंगे।
वॉटरप्रूफ फोन लेने की सोच रहे हैं, तो Realme GT 7 Pro आपके लिए एक तगड़ा ऑप्शन है। खास बात है कि यह फोन अपने ओरिजिनल लॉन्च प्राइस से सस्ता हो गया है। लॉन्च के समय फोन के 12जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 59999 रुपये थी। अब यह फोन अमेजन पर 10 हजार रुपये सस्ता हो गया है। आप इसे अब 49999 रुपये में खरीद सकते हैं। कंपनी इस फोन पर 2499 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है। एक्सचेंज ऑफर में यह फोन 45 हजार रुपये तक सस्ता हो सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।
रियलमी GT 7 प्रो के फीचर और स्पेसिफिकेशन
फोन में कंपनी 2780X1264 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.78 इंच का 8T LTPO OLED Plus डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 6000 निट्स का है। फोन 16जीबी तक की LPDDR5X रैम और 512जीबी तक के UFS 4.0 स्टोरेज से लैस है है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट ऑफर किया जा रहा है। फोटोग्राफी के लिए रियलमी के इस फोन में आपको एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा।
इसमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल सेंसर और एक 50 मेगापिक्सल का टेलिफोटो कैंमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5800mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 120W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ओएस की जहां तक बात है, तो फोन ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है। फोन IP68 + IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है। इसमें अंडर वॉटर कैमरा मोड भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G SA/NSA, Wi-Fi 7 802.11 be, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-C पोर्ट जैसे ऑप्शन ऑफर किए जा रहे हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



