Home मनोरंजन समाचार लैला मजनू के इस सीन को सुनकर बुरी तरह रो पड़ी थीं...

लैला मजनू के इस सीन को सुनकर बुरी तरह रो पड़ी थीं एकता कपूर, वीडियो शेयर कर बोलीं-आप अपने प्यार…

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/09/1200x900/satfrrtyrrrssdffgfrfdffffredggf_1770644187321_1770644191791.jpg

संक्षेप:

एकता कपूर ने बताया कि वो नरेशन के दौरान सिर्फ तीन बार रोई हैं। तीसरी बार तो वो सीन सुनकर इतना रोई थीं कि डायरेक्टर को नरेशन बीच में ही रोकना पड़ा था। जानिए कौनसी ये फिल्म थी किसकी कहानी भर ने एकता को रुला दिया था।

एकता कपूर ने अपने टीवी सीरियल से लाखों लोगों को रुलाया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि डेली सोप की क्वीन एकता खुद कब रोई थीं। एकता कपूर ने एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि वो नरेशन के दौरान सिर्फ तीन बार रोई हैं। उन्होंने अपने प्रोडक्शन में बनी साल 2018 की फिल्म लैला मजनू के एक खास सीन के नरेशन के दौरान एकता इतना रोईं थीं कि उन्होंने डायरेक्टर साजिद अली से नरेशन रोकने की बात कह दी थी। एकता ने खुद इस बारे में अपने नए पोस्ट में बात की है। उन्होंने फिल्म के उस सीन का वीडियो शेयर किया है साथ ही बताया है कि उनके रोने का क्या कारण था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस सीन पर रोई थीं एकता कपूर

एकता ने अविनाश तिवारी और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म लैला मजनू का एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘तो नरेशन में सिर्फ तीन बार ऐसा हुआ मैं रोई थी। मैं पहली बार ‘क्योंकि’ के पहले एपिसोड में रोई थी जब मिहिर को बा का जन्मदिन याद आता है, दूसरी बार डर्टी पिक्चर्स के नरेशन में जब सिल्क की मौत होती है, और तीसरी बार इस सीन लैला मजनू) में। मुझे नरेशन रोकना पड़ा क्योंकि मैं बहुत रोई थी। साजिद अली हैरान रह गए। मुझे आगे जारी रखने के लिए 5 मिनट लगे’।

ये भी पढ़ें:फिल्म राज की वो भूतनी जो इस एक्टर से तलाक के बाद गायब हो गई
ये भी पढ़ें:बॉलीवुड के 10 सबसे बड़े मूवी क्लैश, इस एक्टर के आगे फीकी पड़ गई शाहरुख की फिल्म

इमोशनल कर देता है फिल्म का ये सीन

आगे लिखा है, ‘यह सीन आज भी उतना ही शानदार है जितना तब था जब मैंने इसे पहली बार सुना था। आप अपने प्यार को देखने के उस पल की इतनी कल्पना करते हैं कि जब आप उस शख्स को देखते हैं तो आप बेहोश हो जाते हैं, और लैला ने लाखों बार कहा है कि कैस लंदन में खूब मजे कर रहा है, लेकिन जब वह उसका दुबला-पतला रूप देखती है जिससे वह प्यार करती थी। उसे किसी के झूठ की ज़रूरत नहीं है। उसे एहसास होता है कि उसकी आत्मा भी उसे उतना ही याद कर रही थी जितना उसकी अपनी’। एकता के इस पोस्ट पर कई सेलिब्रिटीज ने रिएक्शन दिया है। राधिका मदान, क्रिस्टल डिसूजा ने इसे अपनी फेवरेट फिल्म बताया है।

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप थी फिल्म

बता दें, एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म का स्क्रीनप्ले इम्तियाज अली ने लिखा था। साजिद अली डायरेक्टर थे। फिल्म की कहानी ने ऑडियंस को इमोशनल कर दिया था। लेकिन अफसोस ये फिल्म बॉक्स ऑफिस हिट नहीं थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN