Home विश्व समाचार लेबनान में मासूमों की जान ले रहा इजरायल, पिता को दफनाने आई...

लेबनान में मासूमों की जान ले रहा इजरायल, पिता को दफनाने आई बेटी भी घायल

18
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

लेबनान में एक दिल दहलाने वाला वाकया सामने आया है। यहां पर एक डेढ़ साल की बच्ची की इजरायली गोलीबारी में मौत हो गई। मारी गई बच्ची का नाम तालीन सईद है। वहीं, पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने गई अलीना बुरी तरह से घायल हो गई है।

लेबनान में एक दिल दहलाने वाला वाकया सामने आया है। यहां पर एक डेढ़ साल की बच्ची की इजरायली गोलीबारी में मौत हो गई। मारी गई बच्ची का नाम तालीन सईद है। वहीं, पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने गई अलीना बुरी तरह से घायल हो गई है। पिछले हफ्ते दक्षिणी लेबनान में हुई गोलीबारी में अलीना बाल-बाल बची थी। इसी हमले में उसके पिता की मौत हो गई थी। अब इस नए हमले में अलीना की नवजात बहन और अन्य रिश्तेदारों की मौत हो गई।

सरीफा गांव में सईद के परिवार पर यह हमला बुधवार को हुआ था। यह अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच सीजफायर का पहला दिन था। लेबनान के लोगों को उम्मीद थी कि इस सीजफायर का फायदा उन्हें भी मिलेगा। लेकिन इजरायल ने लगातार हमले करके 350 से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इसमें सईद फैमिली के लोग भी शामिल थे। अलीना के 64 वर्षीय दादा, नासेर सईद ने कहाकि उन लोगों ने कहा था कि सीजफायर हुआ है। सभी अन्य लोगों की तरह हम भी अपने गांव गए थे। हम प्रार्थना के बाद अपने घर में थे कि अचानक जैसे हमारे ऊपर तूफान की बारिश हो गई।

शोक मना रहे परिजन
रविवार को, वह दक्षिणी बंदरगाह शहर टायरे में अन्य रिश्तेदारों के साथ हरे कपड़े में लिपटे शवों को लेने के लिए शामिल हुआ था। इनमें से एक, उनकी पोती तालीन, अलीना की बहन थी। वह अभी दो साल की नहीं हुई थी। अपने सिर और दाहिने हाथ पर पट्टियों और चेहरे पर खरोंच के साथ, सईद चुपचाप शोक मना रहा था। उनके आसपास तमाम महिलाएं आसमान की तरफ सिर उठाकर गम मना रही थीं।

लेबनान में यह युद्ध 2 मार्च को शुरू हुआ, जब लेबनानी सशस्त्र समूह हिज्बुल्लाह ने अपने संरक्षक ईरान का समर्थन करते हुए इजरायली ठिकानों पर हमला किया। इसके बाद से ही इजरायल ने लेबनान में हवाई और जमीनी हमले तेज कर दिए हैं। इजरायली अभियान में 2,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। इनमें 165 बच्चे और लगभग 250 महिलाएं शामिल हैं। बुधवार लेबनान के हाल की इतिहास के सबसे घातक दिनों में से एक था।

क्या हमारी जान की कोई कीमत नहीं
सईद ने मीडिया से बात करते हुए कहाकि यह युद्ध अपराध है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ह्यूमन राइट्स नाम की कोई चीज है या नहीं। क्या बच्चों की जान की भी कोई कीमत नहीं है? अगर इजरायल में कोई बच्चा घायल भी हो जाता है तो पूरी दुनिया के लोग उठ खड़े होते हैं। क्या हम लोग इंसान नहीं हैं? हम भी तो उन्हीं की तरह हैं।

वहीं, सोशल मीडिया पर जारी बयान में आईडीएफ ने बताया कि वायुसेना हिजबुल्लाह के बुनियादी ढांचों पर हमले जारी रखे हुए है और दक्षिण लेबनान में सक्रिय जमीनी सेना की सहायता कर रही है। इसके अतिरिक्त, इजरायली नागरिकों को निशाना बनाने की कोशिशों को विफल करने के लिए हिजबुल्लाह के लॉन्चर्स को भी नष्ट किया जा रहा है। सैन्य कार्रवाई की पुष्टि करते हुए आईडीएफ ने एक वीडियो फुटेज भी जारी किया है, जिसमें जंगली इलाकों में स्थित कई इमारतों और सैन्य प्रतिष्ठानों को मलबे में तब्दील होते दिखाया गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN