Home विश्व समाचार लेबनान पर हमले का हिजबुल्लाह ने लिया बदला, इजरायल के अशदोद बंदरगाह...

लेबनान पर हमले का हिजबुल्लाह ने लिया बदला, इजरायल के अशदोद बंदरगाह पर दागी मिसाइल

21
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

हिजबुल्लाह ने चेतावनी दी कि जब तक इजरायल और अमेरिका की ओर से लेबनान व उसके लोगों के खिलाफ आक्रामकता बंद नहीं होती, तब तक ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी। समूह ने कहा कि इजरायल संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है।

हिजबुल्लाह के लड़ाकों ने इजरायल के दक्षिणी बंदरगाह अशदोद में स्थित सैन्य नौसेना अड्डे पर मिसाइल दागा है। हिजबुल्लाह ने एक बयान जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली। गुट ने कहा कि यह कार्रवाई इजरायल की ओर से संघर्ष विराम समझौते का बार-बार उल्लंघन करने और बेरूत पर लगातार हमलों के जवाब में की गई है। इस हमले से क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। इजरायल की ओर से अभी तक इस हमले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

हिजबुल्लाह ने चेतावनी दी कि जब तक इजरायल और अमेरिका की ओर से लेबनान व उसके लोगों के खिलाफ आक्रामकता बंद नहीं होती, तब तक ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी। समूह का कहना है कि इजरायल लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है और लेबनान की राजधानी बेरूत सहित विभिन्न इलाकों पर हवाई हमले कर रहा है। इन हमलों से लेबनान में भारी नुकसान हो रहा है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को इजरायल के हमलों में 303 लोगों की मौत हो गई और 1150 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

लेबनान पर हमले से बढ़ी चिंता

ईरान और अमेरिका के बीच 2 सप्ताह का संघर्ष विराम बुधवार से लागू हो गया है। इस विराम के तहत पाकिस्तान के इस्लामाबाद में शांति वार्ता शुरू होने वाली है। हालांकि, इजरायल ने कहा है कि यह संघर्ष विराम लेबनान में चल रहे संघर्ष पर लागू नहीं होता। ईरान और मध्यस्थ पाकिस्तान इस रुख का विरोध कर रहे हैं। तेहरान का कहना है कि लेबनान इस समझौते का अविभाज्य हिस्सा है। इस विवाद के कारण क्षेत्रीय स्थिरता पर सवाल उठ रहे हैं।

जानकारों का मानना है कि हिजबुल्लाह का यह हमला न केवल इजरायल को जवाबी कार्रवाई के लिए मजबूर कर सकता है, बल्कि पूरे मध्य पूर्व में तनाव को और बढ़ा सकता है। लेबनान के लोगों में सुरक्षा की चिंता बढ़ गई है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय अब इस स्थिति पर नजर रखे हुए है और शांति वार्ता के सफल होने की उम्मीद कर रहा है। अगर दोनों पक्ष संयम बरतते हैं तो आगे बढ़ते तनाव को रुका जा सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN