Source :- LIVE HINDUSTAN
Lal Matka Or Kala Matka: गर्मियों में पानी ठंडा रखने के लिए पानी का घड़ा खरीद रहे हैं तो पहले जान लें कि मार्केट में लाल और काले दो रंग के मटके आते हैं। साथ ही इस वीडियो के जरिए जानें कि लाल या काले कौन से मटके का पानी पीना ज्यादा अच्छा होगा।
गर्मी में मिट्टी के घड़े में पानी ठंडा रहता है। ये बात तो सभी जानते हैं और फ्रिज का पानी ना पीना पड़े इसलिए काफी सारे घरों में मिट्टी का मटका खरीद कर लाया भी जाता है। लेकिन कई बार मार्केट में काले रंग के मटके भी मिलते हैं। जिसे अगर इग्नोर कर देते हैं तो जरा वीडियो में बताई इस बात को सुन लें और जानें कि आखिर काला मटका लाल रंग के मटके से किस तरह अलग होता है। साथ ही जानें दोनों में से किस मटके में ज्यादा देर तक पानी ठंडा रहता है।
लाल मटके से ज्यादा देर पानी ठंडा रखता है काला मटका
इंस्टाग्राम पर वेदांत सर ने वीडियो शेयर कर बताया है कि लाल और काले मटके में से कौन सा मटका बेहतर है। वीडियो के मुताबिक लाल रंग के मटके को नॉर्मल मिट्टी से बनाया जाता है। जिसे आग में पकाया जाता है। वहीं काले रंग के मटके को मिट्टी से बनाकर खास तरीके से राख और धुएं से बनाया जाता है। जिससे इसका रंग काला हो जाता है।
किस मटके में ज्यादा ठंडा रहता है पानी
वीडियो के मुताबिक लाल रंग के मटके में पानी जल्दी ठंडा हो जाता है। वहीं काले रंग का मटका उस ठंडे पानी को ज्यादा देर तक ठंडा रखने में मदद करता है।
लाल रंग के मटके और काले मटके में ये भी अंतर
लाल रंग के मटके की तुलना में काले रंग का मटका इस कारण से भी अलग है। वीडियो के मुताबिक नॉर्मल मिट्टी से बने इस मटके उन लोगों के लिए पानी पीना बेस्ट हो सकता है जिन्हें आयरन की कमी है। वहीं काले रंग के मटके को खास तरह से राख और धुएं में पकाने की वजह से इसमे बैक्टीरिया नहीं पनपते तो जिन लोगों को गैस की दिक्कत है उन्हें काले मटके का पानी पीना चाहिए। काले रंग के मटके के पानी का pH 8-8.5 होता है।
वीडियो के अंत में बताया गया है कि लाल रंग का मटका जहां पानी को जल्दी ठंडा करता है वहीं काला मटका पानी को ज्यादा देर तक ठंडा रखने में मदद करता है। इसलिए काले मटके का पानी पीना ज्यादा बेहतर होगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


