Home विश्व समाचार लाखों सैनिक तैनात, खर्ग द्वीप में माइन्स और स्ट्रेट पर खास प्लान;...

लाखों सैनिक तैनात, खर्ग द्वीप में माइन्स और स्ट्रेट पर खास प्लान; US के जमीनी हमले से कैसे बचेगा ईरान

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ईरान ने अपनी सैनिक तैनाती को मजबूत किया है। IRGC और बसीज बलों को खर्ग द्वीप, स्ट्रेट ऑफ हार्मुज व आसपास के क्षेत्रों में तैनात किया गया है। ईरानी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट में नौसैनिक अभ्यास किए हैं और द्वीप पर अपनी मौजूदगी बढ़ाई है।

ईरान ने अमेरिका के संभावित जमीनी हमले की आशंका में सैन्य तैयारी मजबूत कर ली है। हाल के दिनों में ईरानी सेना ने 10 लाख से अधिक लड़ाकों को एकजुट किया है, जिसमें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC), बसीज मिलिशिया और रेगुलर आर्मी वाले शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, युवाओं में भर्ती के लिए आवेदनों में भारी उछाल आया है। ईरान का दावा है कि अमेरिकी सैनिकों को ईरानी धरती पर नरक का सामना करना पड़ेगा। यह तैयारी मुख्य रूप से दक्षिणी मोर्चे और फारस की खाड़ी पर केंद्रित है, जहां अमेरिका खर्ग द्वीप जैसे रणनीतिक ठिकानों पर कब्जे का प्लान बना रहा है।

ईरान ने अपनी सैनिक तैनाती को मजबूत किया है। IRGC और बसीज बलों को खर्ग द्वीप, स्ट्रेट ऑफ हार्मुज व आसपास के क्षेत्रों में तैनात किया गया है। ईरानी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट में नौसैनिक अभ्यास किए हैं और द्वीप समूहों पर अपनी उपस्थिति बढ़ाई है। यह तैनाती में न केवल सैनिकों बल्कि लाखों मिलिशिया को भी शामिल किया गया है, जो लड़ाई के लिए ट्रेंड हैं। ईरान की रणनीति भूभाग का लाभ उठाते हुए लंबे समय तक लड़ने की है, जिसमें पहाड़ी इलाके भी शामिल हैं।

खर्ग द्वीप को लेकर खास तैयारी

खर्ग द्वीप पर खास तैयारी की गई है, जो ईरान के तेल निर्यात का 90 प्रतिशत संभालता है। अमेरिकी खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, ईरान ने द्वीप के आसपास के पानी में और किनारे पर एंटी-पर्सनल व एंटी-आर्मर माइन्स बिछाए हैं। इसके अलावा, शोल्डर-फायर्ड सर्फेस-टू-एयर मिसाइल सिस्टम (MANPADS) और अन्य एयर डिफेंस सिस्टम तैनात किए गए हैं। IRGC ने द्वीप पर अतिरिक्त सैन्य कर्मी भेजे हैं ताकि किसी भी जमीनी हमले को नाकाम किया जा सके।

ईरान की बाब अल-मंडेब स्ट्रेट पर नजर

बाब अल-मंडेब स्ट्रेट पर ईरान ने खास कदम उठाए हैं। अगर अमेरिका खर्ग द्वीप पर जमीनी कार्रवाई करता है तो ईरान ने यमन के हूती विद्रोहियों के जरिए इस स्ट्रेट को बाधित या नियंत्रित करने की धमकी दी है। यह स्ट्रेट रेड सी और गल्फ ऑफ एडन को जोड़ता है, जहां से होकर वैश्विक व्यापार गुजरता है। हूतियों ने पहले भी इस क्षेत्र में जहाजों पर हमले किए हैं और अब बड़े स्तर पर कार्रवाई की तैयारी है। इससे अमेरिकी और सहयोगी जहाजों को भारी नुकसान पहुंच सकता है।

US भी तैयार नजर आ रहा

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ईरान में कई हफ्तों तक चलने वाले जमीनी अभियान की तैयारी कर रहा है, जिसमें स्पेशल ऑपरेशन और पारंपरिक इन्फैंट्री सैनिकों की ओर से छापेमारी शामिल हो सकती है। ईरान युद्ध के पांचवें सप्ताह में अमेरिकी सैनिकों के लिए एक नया खतरनाक और चरण साबित हो सकता है। हजारों अमेरिकी सैनिक और मरीन्स मध्य पूर्व पहुंच रहे हैं, जिसमें खर्ग द्वीप और होर्मुज जलडमरूमध्य के तटीय इलाकों पर संभावित हमले शामिल हैं, हालांकि भरपूर आक्रमण नहीं होगा। ऐसे अभियान ईरानी ड्रोन, मिसाइलों, जमीन से गोलीबारी और आईईडी जैखिमों से भरे हो सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN