Home मनोरंजन समाचार लाइव कॉन्सर्ट में रोने लगीं सुनिधि चौहान, वजह बताई तो सपोर्ट में...

लाइव कॉन्सर्ट में रोने लगीं सुनिधि चौहान, वजह बताई तो सपोर्ट में खड़े हो गए हजारों फैंस

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/09/1200x900/Sunidhi_1773066098521_1773066103009.jpg

लखनऊ में एक कॉन्सर्ट के दौरान सुनिधि चौहान की आंखों से आंसू छलक पड़े। सुनिधि गाते-गाते अचानक रुक गईं और उन्होंने फैंस से माफी मांगी। लेकिन आखिर उन्हें ऐसा क्यों करना पड़ा? जानिए वजह।

लीजेंडरी प्लेबैक सिंगर सुनिधि चौहान लखनऊ में अपने एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान भावुक हो गईं। लखनऊ के ‘कूलब्रीज रिसॉर्ट्स’ में चल रहे ‘I am home India Tour 2025-26’ के दौरान सुनिधि का गला काफी खराब था, जिसकी वजह से उन्हें बीच शो में ही फैंस से माफी मांगनी पड़ी। अपनी आवाज को लेकर वह इतनी परेशान हो गईं कि मंच पर ही उनके आंसू छलक आए। सोशल मीडिया पर इस इमोशनल मोमेंट के क्लिप वायरल हो रहे हैं, जिसमें सुनिधि अपनी हालत के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। कमेंट सेक्शन में लोग सुनिधि के प्रति सांत्वना प्रकट करते और उनके प्रति प्यार जाहिर करते नजर आ रहे हैं।

कॉन्सर्ट के दौरान छलके सुनिधि के आंसू

सुनिधि चौहान इस कॉन्सर्ट के दौरान जगमगाते हुए जंपसूट में नजर आईं। शो के बीच में उन्होंने अचानक गाना रोका और रुंधी हुई आवाज में फैंस से कहा, ‘मेरा गला बहुत खराब है, आज मेरी आवाज बहुत ज्यादा खराब है। लेकिन मुझे पता है कि आप मेरे साथ हैं और मैं इसे फिर भी करना चाहती हूं।’ सुनिधि ने आगे कहा कि उनके करियर में आज तक ऐसा कभी नहीं हुआ और उन्हें यह सब बहुत एम्बैरसिंग लग रहा है। वह अपनी बात कहते-कहते रोने लगीं। सुनिधि चौहान का यह कॉन्सर्ट लगातार चर्चा में है।

सुनिधि बोलीं- प्लीज मुझे माफ कर दीजिए

सुनिधि ने रोते हुए दर्शकों से कहा, ‘मुझे बहुत बुरा लग रहा है क्योंकि मैं हमेशा अपना 100% देना चाहती हूं। बदकिस्मती से मैं कोशिश कर रही हूं, लेकिन शायद आज आवाज वैसी न निकले, इसलिए प्लीज मुझे पहले ही माफ कर दीजिएगा। मैं बस अब आगे बढ़ने जा रही हूं। आपके प्यार के लिए बहुत शुक्रिया।’ खराब सेहत और गले की तकलीफ के बावजूद सुनिधि ने हार नहीं मानी और अपना परफॉर्मेंस जारी रखा। वहां मौजूद फैंस ने भी अपनी चहेती सिंगर का खूब हौसला बढ़ाया। वीडियो में लोग सुनिधि को चीयर करते नजर आ रहे हैं।

कोलकाता में होगा टूर का ग्रैंड फिनाले

सुनिधि का यह लखनऊ वाला शो उनके नेशनल टूर का हिस्सा था। यह टूर पिछले साल 24 दिसंबर 2025 को मुंबई से शुरू हुआ था, जिसके बाद सुनिधि दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में धमाकेदार परफॉर्मेंस दे चुकी हैं। अब इस शानदार टूर का आखिरी पड़ाव कोलकाता होने वाला है। सुनिधि चौहान 14 मार्च को कोलकाता के एक्वाटिका ग्राउंड में इस टूर का फाइनल शो देंगी। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि तब तक सुनिधि की सेहत में सुधार हो जाएगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN