Home  लाइफस्टाइल समाचार लकड़ी के बर्तनों को साफ करने के लिए अपनाएं ईजी टिप्स, बिना...

लकड़ी के बर्तनों को साफ करने के लिए अपनाएं ईजी टिप्स, बिना मेहनत के चमकेंगे

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

लकड़ी के बर्तनों को अगर ठीक से साफ न किया जाए तो वह सफेद हो जाते हैं और बहुत सूखे दिखने लगते हैं। लकड़ी के सूखे बर्तन कुछ समय बाद फटे-फटे दिखने लगते हैं। इस तरह के बर्तन को साफ करने के लिए आप कुछ ईजी टिप्स को अपनाएं।

किचन में खाना बनाने के लिए तरह-तरह के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है। स्टील के अलावा कांच,प्लास्टिक या लकड़ी के बर्तनों का इस्तेमाल कुकिंग में किया जाता है। वैसे तो स्क्रबर में डिशवॉश लगाकर बर्तनों को आसानी से साफ किया जा सकता है। लेकिन लकड़ी के बर्तनों को स्पेशल केयर की जरूरत होती है। इन बर्तनों को सही से साफ न किया जाए तो लकड़ी के बर्तन मॉइश्चचर और फूड पार्टिकल्स को सोख सकते हैं, जिसकी वजह से इन पर बैक्टीरिया या मोल्ड जम सकता है। इसलिए इन्हें सही से साफ करना बहुत जरूरी है। यहां सीखिए लकड़ी के बर्तनों को साफ करने का तरीका।

लकड़ी के बर्तन साफ करने का तरीका

पहला तरीका- लकड़ी के बर्तनों को साफ करने के लिए सबसे पहले पानी गर्म करें और फिर गर्म पानी में बेकिंग सोडा मिलाएं। अब इस पानी में लकड़ी के बर्तनों को डालें। फिर आंच तेज करें और झाग आने के बाद बंद कर दें। बर्तनों को एक तरफ निकालें और फिर एक टिशू पेपर में नारियल का तेल लें और सभी बर्तनों पर लगा दें।

दूसरा तरीका- लकड़ी के बर्तन पर लगे गंदे-जिद्दी दाग को साफ करने के लिए बेस्ट है नींबू और नमक। इसके लिए बर्तन पर नमक छिड़कें और आधे कटे हुए नींबू से उसे रगड़ें। यह कीटाणुओं को मारता है और दाग साफ करता है। ऐसा करने के बाद गर्म पानी से बर्तन को साफ करें।

तीसरा तरीका- अगर आप फटाफट लकड़ी के बर्तनों को साफ करना चाहते हैं और उनमें से अगर गंदी बदबू आ रही है तो पानी और सफेद सिरके के बराबर मिक्स में बर्तनों को कुछ मिनट के लिए डुबोकर रखें। यह गंध और बैक्टीरिया को खत्म करने में मददगार साबित हो सकती है।

कुछ टिप्स आएंगी काम

रोजाना लकड़ी के बर्तनों को साफ करने के लिए गुनगुना पानी और साबुन का इस्तेमाल करें। इसके लिए हल्के लिक्विड सोप और गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।

बर्तनों को साफ करने के लिए उन्हें रगड़ने की जगह एक मुलायम स्पंज का इस्तेमाल करें। लकड़ी के बर्तनों की सफाई के लिए स्टील स्क्रबर का इस्तेमाल न करें क्योंकि इससे लकड़ी पर खरोंच आ सकती है।

लकड़ी के बर्तनों को धोने के बाद इन्हें तौलिए से पोंछकर खुली हवा में सूखने दें। नमी रहने पर लकड़ी फूल सकती है। इसके अलावा बहुत तेज धूप में भी न रखें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN