Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/06/1200x900/6th_april_south_1775485017983_1775485022722.jpgJiohotstar Action Thriller Film: अगर आप सच्ची घटनाओं पर आधारित एक ऐसी थ्रिलर तलाश रहे हैं जिस देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएं, तो ये फिल्म आपकी लिस्ट में सबसे ऊपर होनी चाहिए।
एक्शन थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं? तो साउथ की ये फिल्म आपके लिए ही बनी है। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 8.2 रेटिंग मिली है। खास बात ये है कि साउथ की ये फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। आइए आपको इस फिल्म के बारे में बताते हैं। इस फिल्म का नाम ‘थीरन अधिगारम ओंडू’ है। हिंदी में इसे ‘थीरन’ के नाम से रिलीज किया गया है और आप इस फिल्म को जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।
फिल्म की कहानी
‘ऑपरेशन बावरिया’ के बारे में जानते हैं आप? ये फिल्म इसी पर बनी है।तमिलनाडु के नेशनल हाईवे के पास बने घरों में एक खतरनाक डकैत गिरोह खौफ पैदा कर देता है। ये डकैत न सिर्फ बेरहमी से लूटपाट करते हैं, बल्कि घर के सदस्यों की हत्या भी कर देते हैं। थिरण (कार्थी), ईमानदार और तेजतर्रार पुलिस अधिकारी है, इस केस की कमान संभालते हैं। इसके बाद ये चूहे-बिल्ली का खतरनाक खेल बन जाता है जहां पुलिस को कानून की सीमाओं और अपराधियों की क्रूरता, दोनों से लड़ना पड़ता है।
लोग इसे क्यों देखें?
1. इस फिल्म में कोई काल्पनिक कहानी नहीं दिखाई गई है, बल्कि तमिलनाडु पुलिस की असली बहादुरी को दर्शाया गया है।
2. फिल्म की रफ्तार आपको कुर्सी से बांधे रखती है। इन्वेस्टिगेशन के तरीके बहुत ही रियल दिखते हैं।
3. पुलिस ऑफिसर के रोल में कार्थी गजब लगते हैं। उनकी एक्टिंग किरदार में जान फूंक देती है।
इस फिल्म में अलग क्या है?
फिल्मों में हीरो अकेले ही विलेन को मार गिराता है, लेकिन यहां ‘टीम वर्क’ और ‘रिसर्च’ को महत्व दिया गया है। फिल्म में दिखाया गया है कि पुलिस सालों तक एक केस के पीछे भागती है, अलग-अलग राज्यों की पुलिस के साथ तालमेल बिठाती है और फिंगरप्रिंट्स के आधार पर डकैत को पूरे इंडिया में पकड़ने निकलती है।
खामियां
1. फिल्म के पहले हिस्से में रकुल प्रीत सिंह के साथ जो लव स्टोरी दिखाई गई है, वह कुछ दर्शकों को कहानी की रफ्तार धीमी करती हुई लग सकती है।
2. फिल्म में कुछ दृश्य काफी हिंसक और विचलित करने वाले हैं, इसलिए यह कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है।
3. फिल्म थोड़ी लंबी लग सकती है।
देखें या नहीं
अगर आप ‘सरफरोश’ या ‘खाकी’ जैसी फिल्में पसंद करते हैं तो आपके लिए एक मस्ट-वॉच फिल्म है।
यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


