Home व्यापार समाचार रॉकेट सा उड़े हेलीकॉप्टर कंपनी के शेयर, विजय केडिया ने खरीद रखे...

रॉकेट सा उड़े हेलीकॉप्टर कंपनी के शेयर, विजय केडिया ने खरीद रखे हैं 600000 से ज्यादा शेयर

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ग्लोबल वेक्ट्रा हेलीकॉर्प के शेयर सोमवार को BSE में 15% से अधिक के उछाल के साथ 175.50 रुपये पर बंद हुए हैं। दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने इस हेलीकॉप्टर कंपनी के 6 लाख से ज्यादा शेयर खरीद रखे हैं।

प्राइवेट हेलीकॉप्टर कंपनी ग्लोबल वेक्ट्रा हेलीकॉर्प लिमिटेड के शेयर सोमवार को रॉकेट सा उड़ गए हैं। ग्लोबल वेक्ट्रा हेलीकॉर्प के शेयर सोमवार को BSE में 15 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 175.50 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों ने दिन के कारोबार के दौरान 180 रुपये के स्तर को भी छुआ। दिग्गज निवेशक विजय केडिया का ग्लोबल वेक्ट्रा हेलीकॉर्प पर बड़ा दांव है। विजय केडिया ने इस हेलीकॉप्टर कंपनी के 6 लाख से ज्यादा शेयर खरीद रखे हैं।

विजय केडिया के पास हेलीकॉप्टर कंपनी के 679,218 शेयर
शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने ग्लोबल वेक्ट्रा हेलीकॉर्प लिमिटेड पर बड़ा दांव लगाया हुआ है। विजय केडिया के पर्सनल पोर्टफोलियो में ग्लोबल वेक्ट्रा हेलीकॉर्प के 4,19,436 शेयर हैं। कंपनी में केडिया की हिस्सेदारी 3 पर्सेंट है। वहीं, विजय केडिया की इनवेस्टमेंट फर्म केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के पास ग्लोबल वेक्ट्रा हेलीकॉर्प लिमिटेड के 2,59,782 शेयर हैं। कंपनी में केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड की 1.86 पर्सेंट हिस्सेदारी है। विजय केडिया के पास ग्लोबल वेक्ट्रा हेलीकॉर्प लिमिटेड के टोटल 679,218 शेयर हैं।

5 साल में 340% से ज्यादा चढ़ गए हैं ग्लोबल वेक्ट्रा हेलीकॉर्प के शेयर
प्राइवेट हेलीकॉप्टर कंपनी ग्लोबल वेक्ट्रा हेलीकॉर्प लिमिटेड के शेयर 5 साल में 340 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। ग्लोबल वेक्ट्रा हेलीकॉर्प लिमिटेड के शेयर 9 अप्रैल 2021 को 40.35 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 6 अप्रैल 2026 को BSE में 175.50 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 4 साल में ग्लोबल वेक्ट्रा हेलीकॉर्प के शेयरों में 237 पर्सेंट की जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। तीन साल में प्राइवेट हेलीकॉप्टर कंपनी के शेयर 228 पर्सेंट उछल गए हैं। पिछले दो साल में कंपनी के शेयरों में 31 पर्सेंट की तेजी आई है। ग्लोबल वेक्ट्रा हेलीकॉर्प के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 284.05 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 130.30 रुपये है।

एक साल में 26% टूट गए हैं कंपनी के शेयर
ग्लोबल वेक्ट्रा हेलीकॉर्प लिमिटेड (Global Vectra Helicorp) के शेयर पिछले एक साल में 26 पर्सेंट लुढ़क गए हैं। कंपनी के शेयर 7 अप्रैल 2025 को 244.85 रुपये पर थे। ग्लोबल वेक्ट्रा हेलीकॉर्प लिमिटेड के शेयर 6 अप्रैल 2026 को 175.50 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में 13 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, इस साल अब तक कंपनी के शेयर 10 पर्सेंट टूट गए हैं। दिसंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 75 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 25 पर्सेंट है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN