Source :- LIVE HINDUSTAN
BCPL रेलवे इंफ्रा लिमिटेड के शेयर की बात करें तो शुक्रवार को 61.94 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 73.50 रुपये तक गया। शेयर के 52 हफ्ते का हाई और लो क्रमश: 119.91 रुपये और 55.40 रुपये है।
वैसे तो शुक्रवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई लेकिन कुछ शेयर रॉकेट की तरह बढ़े। ऐसा ही शेयर रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन और ओएचई प्रोजेक्ट्स में काम करने वाली माइक्रो-कैप कंपनी BCPL रेलवे इंफ्रा लिमिटेड है। इस कंपनी के शेयरों में शुक्रवार को जोरदार उछाल देखने को मिला। कंपनी के शेयर ने NSE पर लिस्टिंग के बाद 19 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की।
शेयर का परफॉर्मेंस
BCPL रेलवे इंफ्रा लिमिटेड के शेयर की बात करें तो शुक्रवार को 61.94 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 73.50 रुपये तक गया। शेयर के 52 हफ्ते का हाई और लो क्रमश: 119.91 रुपये और 55.40 रुपये है। बता दें कि बीते 24 मार्च को ही शेयर ने अपने 52 हफ्ते के लो को टच किया है।
लिस्टिंग के बाद बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी
कंपनी को हाल ही में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज(NSE) पर अपने सिक्योरिटीज लिस्ट करने की मंजूरी मिली थी और 27 मार्च 2026 से इसके शेयरों में ट्रेडिंग शुरू हुई। विशेषज्ञों के मुताबिक, NSE पर लिस्टिंग से कंपनी को बेहतर विजिबिलिटी, लिक्विडिटी और बड़े निवेशकों की भागीदारी का फायदा मिलेगा। इससे संस्थागत निवेशकों की दिलचस्पी भी बढ़ सकती है और कंपनी के लिए भविष्य में फंड जुटाना आसान हो सकता है।
कंपनी के बारे में
BCPL रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड रेलवे आधुनिकीकरण से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करती है। कंपनी रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन के अलावा ओएचई प्रोजेक्ट्स और ट्रैक अपग्रेडेशन जैसे काम करती है। बता दें कि ओएचई भारतीय रेलवे में पटरियों के ऊपर लगा वह वायरिंग सिस्टम है, जो इलेक्ट्रिक ट्रेनों को बिजली की आपूर्ति करता है।
अगर कंपनी की कमाई की बात करें तो सालाना आधार पर आय 38.14 करोड़ से घटकर 27.20 करोड़ रुपये रह गई, यानी करीब 28.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। ऑपरेटिंग प्रॉफिट में भी हल्की गिरावट आई है लेकिन नेट प्रॉफिट 19 प्रतिशत बढ़कर 0.56 करोड़ रुपये हो गया।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



