Home व्यापार समाचार रियल एस्टेट के दिग्गज की झोली में आई यह कंपनी, डील के...

रियल एस्टेट के दिग्गज की झोली में आई यह कंपनी, डील के बाद अब शेयर पर रखें नजर

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

लोढ़ा डेवलपर्स लिमिटेड ने अपनी विस्तार योजना के तहत पुणे स्थित सॉलिडराइज रियल्टी (एसआरपीएल) में 294 करोड़ रुपये में 80 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। अब ताजा डील के बाद सोमवार को इस शेयर पर निवेशकों की नजर रहेगी।

Lodha Developers share price: रियल एस्टेट क्षेत्र की दिग्गज कंपनी लोढ़ा डेवलपर्स लिमिटेड के शेयर सोमवार को फोकस में रहेंगे। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कंपनी ने अपनी विस्तार योजना के तहत पुणे स्थित सॉलिडराइज रियल्टी (एसआरपीएल) में 294 करोड़ रुपये में 80 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। लोढ़ा डेवलपर्स लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसने एसआरपीएल में हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक शेयर खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस अधिग्रहण के बाद सॉलिडराइज रियल्टी, लोढ़ा डेवलपर्स की अनुषंगी कंपनी बन जाएगी। सॉलिडराइज रियल्टी पुणे में रियल एस्टेट कारोबार से जुड़ी हुई है। बता दें कि मुंबई स्थित लोढ़ा डेवलपर्स देश की अग्रणी रियल एस्टेट कंपनियों में से एक है, जो ‘लोढ़ा’ ब्रांड के तहत संपत्तियों की बिक्री करती है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

पिछले महीने, लोढ़ा डेवलपर्स ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए थे। इस तिमाही में कंपनी के मुनाफे में एक प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की थी, जो बढ़कर 956.9 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 944.4 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 4,775.4 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,146.6 करोड़ रुपये थी।

शेयर का परफॉर्मेंस

शेयर के हालिया प्रदर्शन पर नजर डालें तो शुक्रवार को लोढ़ा डेवलपर्स के शेयर लगभग 1% की गिरावट के साथ बंद हुए। पिछले तीन महीनों के कारोबार में लोढ़ा डेवलपर्स के शेयरों के मूल्य में 12% की गिरावट आई है। वर्तमान शेयर मूल्य ₹1,053.75 है। इस शेयर के 52 हफ्ते का हाई 1,534.25 रुपये तो 52 हफ्ते का लो 864 रुपये है। अब ताजा डील के बाद सोमवार को इस शेयर पर निवेशकों की नजर रहेगी।

कंपनी का महाराष्ट्र सरकार से समझौता

इसी साल जनवरी में लोढ़ा डेवलपर्स ने महाराष्ट्र सरकार के साथ डेटा सेंटर पार्क के निर्माण के लिए एक लाख करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश हेतु प्रारंभिक समझौता किया है। लोढ़ा डेवलपर्स ने महाराष्ट्र सरकार के साथ सरकार की ग्रीन इंटीग्रेटेड डेटा सेंटर पार्क नीति के तहत एक डेटा सेंटर विकसित करने के लिए 30,000 करोड़ रुपये का पिछले साल सितंबर में एक समझौता किया था। यह एक लाख करोड़ रुपये का नया समझौता महाराष्ट्र के विकास के प्रति समूह की प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा। लोढ़ा डेवलपर्स उन कई कंपनियों के लिए डेवलपर की भूमिका निभाएगी जो डेटा सेंटर स्थापित करने को इच्छुक हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN