Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/03/1200x900/nmi_1775191452618_1775191467566.jpgरामायण फिल्म के टीजर को भारत से पहले यूएस में रिलीज किया गया था जिस वजह से फैंस काफी सवाल खड़े कर रहे थे। अब नमित ने इस पर अपनी सफाई दी है।
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण को लेकर उनके फैंस काफी समय से एक्साइटेड हैं। गुरुवार को फिल्म का टीजर रामा नाम से रिलीज हुआ। हालांकि भारत में टीजर लॉन्च होने से पहले यूएस में इसकी झलक दिखाई थी। फैंस इससे काफी नाराज हुए हैं। इस पर अब प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा का रिएक्शन आया है।
नमित ने क्या दी सफाई
गुरुवार को नमित ने टीजर लॉन्च के दौरान लॉस एंजिल्स और न्यू यॉर्क में पहले प्रीमियर होने पर सफाई दी है। नमित ने कहा, ‘डिवाइड मत हो। ये समय नहीं है अलग होने का। अमेरिका में जो इंडियन हैं उन्होंने थैंक्स कहा है और इसकी तारीफ की है।’
नमित ने आगे कहा, ‘पूरी दुनिया में भारतीय हैं। हमें डिवाइड नहीं होना चाहिए। ये एक ही दुनिया है, एक ही रामायण है और एक ही रामा। हमारा आइडिया इसे पूरी दुनिया को दिखाना है।’
बता दें कि 2 दिन पहले रणबीर, डायरेक्टर नितेश तिवारी और नमित ने लॉस एंजिल्स और न्यू यॉर्क में पहुंचकर वहां टीजर का प्रीमियर रखा जिसके कई वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।
नमित का कहना है कि वह चाहते हैं कि जब रामायण के बारे में जानें। हमारे लिए शूट के बीच काफी मुश्किल होता था काम रोककर लोगों से मिलना।
किसने क्या किरदार निभाया
बता दें कि रामायण में रणबीर ने भगवान राम का किरदार निभाया है। साई पल्लवी ने सीता का, यश ने रावण का किरदार निभाया है। वहीं रवि दुबे ने लक्ष्मण और सनी देओल ने हनुमान का किरदार निभाया है।
2 पार्ट में होगी मूवी रिलीज
रामायण 2 पार्ट में रिलीज होने वाली है। पहला पार्ट इस साल दीवाली के मौके पर रिलीज होगा। वहीं दूसरा पार्ट अगले साल दीवाली पर रिलीज होगा।
बता दें कि रामायण भारत की सबसे महंगी फिल्म है। नमित मल्होत्रा ने एक पॉडकास्ट में फिल्म का बजट 4000 करोड़ बताया था।
रणबीर ने पहले कर दिया था रोल रिजेक्ट
रणबीर का कहना है कि पहले उन्होंने इस किरदार को करने से मना कर दिया था क्योंकि उन्हें लगा था वह इस रोल को परफेक्टली नहीं कर पाएंगे और इस किरदार के साथ जस्टिस नहीं कर पाएंगे।
फिर कैसे किरदार के लिए तैयार हुए रणबीर
हालांकि जब रणबीर पिता बने तो उनकी पूरी लाइफस्टाइल और थिंकिंग बदल गई। रणबीर ने कहा कि मेरी लाइफ में एक प्यारा इत्तेफाक हुआ। मैं पिता भी बना और मुझे इस किरदार का मौका मिला। वह फिर इस किरदार के लिए शुक्रगुजार थे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



