Source :- LIVE HINDUSTAN
Smart Storage Tips: छोले या राजमा खाने का मन हो तो इसे बनाने के पहले घंटों भिगोना पड़ता है या फिर कच्चे राजमा या चने को फुलाने की मशक्कत करनी पड़ती है। लेकिन शेफ ने बताया कि कैसे भीगे हुए चने और राजमा को महीनों के लिए स्टोर कर सकते हैं।
छोले खाने हो या फिर राजमा चावल, इन्हें भिगोकर सात से आठ घंटे पहले ही रखना होता है। लेकिन जब कभी अचानक से खाने का मन कर जाए तो इन चने, राजमा को पकाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। जिससे समय और मेहनत दोनों बेकार जाती है। ऐसे में शेफ अरुणा ने बहुत ही कमाल की टिप्स शेयर की है। जिसकी मदद से आप चाहें तो भीगे हुए चनों, राजमा, छोले को महीनों तक के लिए स्टोर करके रख सकती हैं। और जब भी मन करें बस इन्हें निकाले और उबालकर मजेदार छोले या राजमा का टेस्ट लें।
भीगे हुए चना-राजमा, मूंग स्टोर करने के टिप्स
- जब भी जरूरत हो या चना, राजमा, मूंग जैसी चीजों से कोई स्पेशल डिश बनाने का मन हो। इसे घंटों भिगोकर रखने और इंतजार करने का झंझट दूर कर देगी ये ट्रिक। शेफ अरुणा विजय ने भीगे हुए चना, राजमा, मूंग को स्टोर करने की ये टिप्स शेयर की है। स्टोर करने के लिए बस इन स्टेप्स को फॉलो करें।
- चना, राजमा, मूंग जैसे प्रोटीन के बेस्ट वेजिटेरियन सोर्स को सबसे पहले पानी में भिगो दें।
- करीब सात से आठ घंटा अच्छी तरह से भीगा हुआ रहने दें। जिससे कि सारी चीजें अच्छी तरह से फूल जाएं।
- जब सात से आठ घंटे हो जाएं और चना-मूंग जैसी चीजें अच्छी तरह से फूल जाएं तो इसके पानी को छान दें। एक बार साफ पानी से धोकर बीन लें। जिससे इसमे किसी भी तरह की गंदगी या खराब मूंग, चना-राजमा ना हो।
- बस इसे किसी साफ सूखे तौलिया पर फैला दें। जिससे मौजूद एक्स्ट्रा पानी सोख लें।
- स अब जिप लॉक बैग लें और उसमे पोर्शन वाइज सारी चीजों को डिवाइड कर लें। जैसे कि एक बार में जितना चना,राजमा, मूंग खाने की जरूरत होती है। उतना अलग-अलग पोर्शन में डिवाइड कर लें और उन्हें अलग-अलग जिपलॉक बैग में रखकर एयर निकालकर टाइट कर दें।
- बस इन बैग्स को फ्रीजर में रख दें।
- जब जरूरत हो एक बैग निकालें और उसे सीधा कूकर में डालकर पका लें। इस तरह स्टोर किए हुए चना, राजमा,मूंग, सोयाबीन जैसी फलियां आसानी से पकेंगी और उनका न्यूट्रिशन भी बना रहेगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


