Home मनोरंजन समाचार राजपाल यादव रो पड़े, तिहाड़ जेल में सरेंडर करने से पहले बोले-...

राजपाल यादव रो पड़े, तिहाड़ जेल में सरेंडर करने से पहले बोले- मेरे पास न पैसे हैं और न कोई दोस्त है

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/10/1200x900/RY_1730592887499_1770697919502.jpg

संक्षेप:

Rajpal Yadav: एक्टर राजपाल यादव ने गुरुवार को चेक बाउंस केस में कोर्ट के ऑर्डर के बाद दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया है। सरेंडर करने से पहले उन्होंने इमोशनल बयान दिया है।

एक्टर राजपाल यादव ने दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर किया है। आपने ये खबर तो पढ़ ही ली होगी, लेकिन क्या आपको पता है, सरेंडर करने से पहले राजपाल यादव ने क्या बयान दिया? उन्होंने तिहाड़ जेल के अधिकारियों से जो कहा उसने सबको हैरान कर दिया है। उनके बयान ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री के रिश्तों पर सवाल खड़े कर दिए हैं और फैंस को इमोशनल कर दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राजपाल यादव का बयान

राजपाल ने तिहाड़ जेल के अधिकारियों के सामने सरेंडर करने से कुछ देर पहले एक इमोशनल बयान दिया। न्यूज X के मुताबिक, अपने हालात पर बात करते हुए वह रो पड़े और बोले, “सर, क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं। और कोई उपाय भी नहीं दिख रहा… सर, यहां हम सब अकेले हैं। कोई दोस्त नहीं है। मुझे इस मुश्किल से अकेले ही निपटना होगा।”

ये भी पढ़ें:चेक बाउंस मामले में मुश्किल में राजपाल यादव, HC ने फटकार लगा सरेंडर करने को कहा

कौन-सा चेक बाउंस हुआ, क्या है पूरा मामला?

यह मामला साल 2010 का है। राजपाल यादव ने अपनी डायरेक्टोरियल फिल्म ‘अता पता लापता’ को फाइनेंस करने के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई और एक्टर को पैसे की तंगी हो गई। इतना ही नहीं, बैंक में पैसे न होने की वजह से उनका दिया हुआ चेक भी बाउंस हो गया।

छह महीने की जेल?

अप्रैल 2018 में, एक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने राजपाल यादव और उनकी पत्नी को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के सेक्शन 138 के तहत दोषी ठहराया और उन्हें छह महीने जेल की सजा सुनाई। राजपाल यादव ने इस फैसले को चुनौती दी और कई अपील के जरिए राहत मांगी। उन्हें राहत तो मिल गई, लेकिन इस दौरान उनकी बकाया रकम कथित तौर पर बढ़कर लगभग 9 करोड़ हो गई।

ये भी पढ़ें:राजपाल यादव के पिता की करोड़ों की प्रापर्टी जब्‍त, लोन नहीं चुकाने पर ऐक्‍शन

कोर्ट ने लगाई फटकार

समय के साथ, एक्टर ने बकाया रकम का कुछ हिस्सा चुका दिया। हालांकि, बार-बार देरी और कोर्ट की तय डेडलाइन को पूरा न कर पाने की वजह से कोर्ट ने उनके इरादों पर सवाल उठाए। राजपाल यादव के राहत मांगने पर कोर्ट ने कहा कि किसी व्यक्ति की पब्लिक प्रोफाइल चाहे जो भी हो, बार-बार नरमी नहीं बढ़ाई जा सकती। फिर कोर्ट ने एक्टर को बिना किसी और देरी के सरेंडर करने का निर्देश दिया और कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया।

ये भी पढ़ें:पंकज त्रिपाठी, जाकिर खान… आखिर क्यों सेलेब्स ब्रेक की अनाउंसमेंट कर रहे हैं?

SOURCE : LIVE HINDUSTAN