Home मनोरंजन समाचार राजपाल यादव जल्द करेंगे प्रेस कांफ्रेंस, इंडस्ट्री के लोगों से मिली मदद...

राजपाल यादव जल्द करेंगे प्रेस कांफ्रेंस, इंडस्ट्री के लोगों से मिली मदद पर कर सकते हैं बात

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/16/1200x900/ddddfd_1771244353411_1771244360151.jpg

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को आज बेल पर रिहाई मिल है। जेल से बाहर आने के बाद एक्टर प्रेस कांफ्रेंस करने वाले हैं। इस प्रेस कांफ्रेंस में एक्टर फिल्म इंडस्ट्री से मिली मदद के बारे में बात करते नजर आ सकते हैं।

राजपाल यादव को आज दिल्ली हाईकोर्ट से अंतरिम बेल मिल गई है। 5 फरवरी से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद एक्टर को 1।5 करोड़ रुपए जमा करने के बाद बेल पर रिहा कर दिया गया है। अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर जल्द एक प्रेस कांफ्रेंस कर इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते नजर आएंगे। साथ ही उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जो सपोर्ट मिला उस बारे में भी बात करते दिख सकते हैं। राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने एक्टर के बेल मिलने की जानकारी देते हुए प्रेस कांफ्रेंस करने की बात कही।

प्रेस कांफ्रेंस करेंगे राजपाल यादव

राजपाल यादव को आज 16 फरवरी को डेढ़ करोड़ रुपए जमा करवाने पर बेल पर रिहा कर दिया गया। इस मामले में मैनेजर गोल्डी ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा, ‘हां ये सही है राजपाल सर को बेल मिल गई है। ये हमारे लिए आनंद का पल है, खुशी भरा दिन है हमारे लिए’। आगे गोल्डी ने प्रेस कांफ्रेंस के बारे में बात करते हुए कहा, ‘इस पूरे मामले पर बात करने के लिए वो जल्द ही प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। ये एक या दो दिनों में होगा। तब तक हम ज्यादा कुछ नहीं कह सकते’।

9 करोड़ के लोन में फंसे

बता दें, राजपाल यादव पर 9 करोड़ का कर्जा है। इसी लोन को चुकाने के लिए एक्टर ने कई चेक दिए जो बाउंस हो गए। चेक बाउंस मामले में एक्टर को पहले भी जेल की हवा खानी पड़ी थी। इस बार 4 फरवरी को कोर्ट ने राजपाल यादव को सरेंडर करने का आदेश दिया था। एक्टर ने 5 फरवरी को दिल्ली पुलिस को सरेंडर कर दिया था। लेकिन इसी दौरान एक्टर का बयान सामने आया जिसने पूरे देश और खास कर इंडस्ट्री के उनके साथी कलाकार के मन में हमदर्दी पैदा कर दी।

राजपाल यादव को इन सेलेब्स से मिली मदद

राजपाल यादव ने जेल जाने से पहले कहा था कि उनके पास पैसे नहीं है। कोई दोस्त भी नहीं और उन्हें अकेले इस संकट से निपटना है। ये बयान सामने आते ही सोनू सूद ने एक्टर को एक रोल ऑफर किया और अन्य कलाकारों से भी मदद करने की बात कही। फिर जो सिलसिला चला वो अब तक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोनू सूद के बाद गुरमीत चौधरी, प्रोड्यूसर इंद्रजीत, गुरु रंधावा, तेज प्रताप सिंह, अजय देवगन, वरुण धवन, सलमान खान, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, KRK और बिजनेस जगत से येस मेडम के सीईओ आगे आए थे। कईयों ने एक्टर को काम भी ऑफर किया है। आने वाले समय में राजपाल यादव इन प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN