Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/25/1200x900/rajpal_yadav_villain_1774463292716_1774463296547.pngOTT Weekend Watch: अगर आप क्राइम थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं तो हम आपको राजपाल यादव की एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं जो जियो हॉटस्टार पर मौजूद है। ये क्राइम थ्रिलर फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है।
आज हम आपको राजपाल यादव की एक ऐसी क्राइम थ्रिलर फिल्म के बारे में बता रहे हैं जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। ये क्राइम थ्रिलर फिल्म एक लड़की के सर्वाइवल की कहानी है। अगर आप क्राइम थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आपको ये फिल्म बिल्कुल भी मिस नहीं करनी चाहिए। इस वीकेंड बैठकर ये फिल्म देख डालिए। ये फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी। फिल्म में तारा सुतारिया लीड रोल में नजर आई थीं। क्या आप पहचान पाए फिल्म का नाम?
साल 2023 में जियो हॉटस्टार पर हुई थी रिलीज
अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस फिल्म का नाम है अपूर्वा। यह फिल्म साल 2023 में जियो हॉटस्टार पर ही रिलीज हुई थी। फिल्म की शुरुआत में लिखकर आता है कि ये फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म की शुरुआत के कुछ मिनट बाद ही ये क्राइम थ्रिलर फिल्म एक ऐसा मोड़ ले लेती है कि आप फिल्म को बीच में नहीं छोड़ सकेंगे। इस फिल्म का रनटाइम 1 घंटे 35 मिनट का है।
अपूर्वा की कास्ट
इस फिल्म की कास्ट की कास्ट की बात करें तो फिल्म में तारा सुतारिया, राजपाल यादव, अभिषेक बनर्जी, आदित्य गुप्ता, सुमित गुलाटी, नवनी परिहार और धैर्य करवा जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म को उस वक्त मिलेजुले रिव्यूज मिले थे। इस फिल्म के डायरेक्शन की बात करें तो फिल्म को निखिल नागेश भट्ट ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी भी निखिल नागेश भट्ट ने लिखी है। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो फिल्म की रेटिंग 6.2 है।
क्या है राजपाल यादव की इस फिल्म का प्लॉट
राजपाल यादव की इस के प्लॉट की बात करें तो फिल्म की कहानी अपूर्वा (तारा सुतारिया) के इर्दगिर्द घूमती है। अपूर्वा अपने बॉयफ्रेंड को सरप्राइज देने आगरा जा रही होती है, लेकिन रास्ते में ही वो लड़की किडनैप हो जाती है। डकैतों के बीच फंसी अपूर्वा जिस तरह से अपने आपको बचाती है, फिल्म इसी की कहानी कहती है। फिल्म को एक और चीज जो दिलचस्प बनाती है वो ये कि फिल्म की कहानी एक दिन (सुबह से रात) की कहानी है।
कॉमेडी के लिए पहचाने जाने वाले राजपाल यादव बने हैं विलेन
राजपाल यादव को आपने कॉमेडी करते तो कई बार देखा होगा, लेकिन इस फिल्म में राजपाल यादव एक विलेन बने हैं। राजपाल यादव ने विलेन की भूमिका को बहुत अच्छे से निभाया है। इस फिल्म में अभिषेक बनर्जी भी विलेन ही बने हैं। अभिषेक बनर्जी की बात करें तो एक एक्टर होने के साथ-साथ अभिषेक बनर्जी एक कास्टिंग डायरेक्टर भी हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



