Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/11/1200x900/11tffrgdssddgffweddghghdd_1770821551140_1770821559055.jpgसंक्षेप:
राजपाल यादव को मिल रही मदद पर एक्टर की पत्नी राधा यादव का पहला बयान सामने आया है। राधा ने बताया कि इंडस्ट्री के लोग मदद के लिए सामने आए हैं। राधा ने आभार जताया है। राजपाल यादव को इंडस्ट्री के लोगों से लगातार मदद मिल रही है।
राजपाल यादव को फिल्म इंडस्ट्री से सपोर्ट मिल रहा है। कई सेलेब्रिटीज ने उन्हें काम देने की बात कही है। अब इस पूरे मामले पर एक्टर की पत्नी राधा यादव का पहला रिएक्शन सामने आया है। राधा ने बताया है कि इंडस्ट्री से लोग उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। कोर्ट के आदेश के बाद एक्टर ने खुद को सरेंडर किया था। एक्टर का बयान वायरल होने के बाद सोनू सूद ने इंडस्ट्री के लोगों से मदद करने की अपील की थी। इस मुहिम के बाद सलमान खान, अजय देवगन, गुरमीत चौधरी समेत कई सेलिब्रिटीज ने मदद का आश्वासन दिया। एक्टर की पत्नी ने आभार जताया है।
राजपाल यादव की पत्नी राधा का बयान
पीटीआई से बातचीत में राधा ने कहा, ‘हर कोई उनके साथ खड़ा है। इंडस्ट्री बहुत सपोर्टिव रही है। मदद के लिए आगे आने वाले लोगों का शुक्रिया’। राजपाल यादव की पत्नी इस पूरे मामले में पहली बार सामने आई और ये बयान दिया है।
इमोशनल हो गए थे राजपाल
राजपाल यादव ने कोर्ट के आदेश के बाद खुद को सरेंडर कर दिया था। लेकिन जेल जाने से पहले दिया गया उनका बयान वायरल हो गया। एक्टर ने इमोशनल होते हुए न्यूज एक्स से कहा था, ‘सर, क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं। और कोई उपाय नहीं दिखता। सर, यहां हम अकेले हैं। कोई दोस्त नहीं है। मुझे इस संकट से अकेले ही डील करना है’।
सोनू सूद ने की मदद की शुरुआत
राजपाल यादव का ये बयान सामने आने के बाद सोनू सूद ने मदद की अपील शुरू की। एक्टर ने राजपाल को काम के बदले पैसे दिए। बाद में गुरमीत चौधरी ने मदद करते हुए अन्य लोगों से भी आगे आने की अपील की। कमाल राशिद खान ने 10 लाख देने की बात कही। राव इंदरजीत ने 1.11 करोड़ रुपए दिए। पॉलिटिशियन तेज प्रताप यादव ने 11 लाख देने की बात कही है। गुरु रंधावा ने भी एडवांस पैसे भेज दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान, अजय देवगन और वरुण धवन ने भी राजपाल यादव की मदद के लिए कदम उठाए हैं।
ये है पूरा मामला
बता दें, राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में जेल में बंद हैं। एक्टर ने साल 2010 में फिल्म बनाने के लिए 5 करोड़ का कर्जा लिया था। फिल्म फ्लॉप होने के बाद एक्टर पैसे चुका नहीं पाए। साल 2018 में चेक बाउंस का केस हुआ और इतने सालों में कर्जा इंटरेस्ट के साथ 9 करोड़ तक पहुंच गया। इंडस्ट्री से एक्टर को सपोर्ट मिल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द एक्टर की बेल की सुनवाई होगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



