Home  लाइफस्टाइल समाचार राघव चड्ढा फिटनेस के लिए करते हैं सुबह ये काम, हेल्दी डायट...

राघव चड्ढा फिटनेस के लिए करते हैं सुबह ये काम, हेल्दी डायट और वर्कआउट का जानें रूटीन

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

AAP नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा अपने बेबाक अंदाज के अलावा फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। राघव की फिटनेस पर लोग फिदा रहते हैं, चलिए आज उनका वर्कआउट रूटीन और डायट प्लान आपको बताते हैं।

आप नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा अक्सर सामाजिक मुद्दों को लेकर संसद में अपनी आवाद बुलंद करते हैं। उनकी बेबाकी और ईमानदारी से लोग काफी प्रभावित है। राजनीति में राघव काफी सक्रिय हैं लेकिन इसके बाद भी अपनी फिटनेस पर फुल फोकस करते हैं। वह अपनी हेल्थ और फिटनेस से कभी समझौता नहीं करते हैं। राघव फिटनेस के लिए फिक्स रूटीन अपनाते हैं और डायट भी काफी बैलेंस लेते हैं। चलिए राघव चड्ढा के फिटनेस रूटीन के बारे में बताते हैं।

सुबह करते हैं ये काम

राघव चड्ढा रोजाना सुबह साइकिलिंग करते हैं। राघव को कई बार दिल्ली की स्ट्रीट पर साइकिलिंग करते हुए देखा गया है। राघव रोजाना 15-30 मिनट तक साकिलिंग करते हैं और रोजाना इसे करने से हार्ट हेल्थ सुधरता है और वजन भी कंट्रोल में रहता है। साइकिलिंग करने से मेंटल स्ट्रेस कम होता है और शरीर एक्टिव रहता है।

वर्कआउट रूटीन

राघव चड्ढा दिनभर में 1 घंटा एक्सरसाइज करने के लिए निकालते हैं। वह सुबह या शाम को वर्कआउट जरूर करते हैं। इसमें वह वेट लिफ्टिंग, स्ट्रेचिंग, पुल अप्स-पुश अप्स करते हैं। इन एक्सरसाइज को करने से शरीर में लचीलापन आता है और मांसपेशियां भी मजबूत हो जाती हैं।

योगा भी है जरूरी

राघव एक्सरसाइज के साथ योगा भी करते हैं। योग करने से शरीर तंदरुस्त रहता है और बेली फैट नहीं निकलता। इसके अलावा हड्डियां मजबूत हो जाती है। साथ ही योगा यह तनाव और एंग्जायटी को कम करता है, रक्त संचार को बेहतर करता है।

डायट प्लान क्या है

राघव चड्ढा की डायट की बात करें तो उन्हें दिल्ली का खाना काफी पसंद है लेकिन वह बैलेंस डायट पर भरोसा करते हैं। वह पराठा भी खाते हैं लेकिन साथ में फल-सलाद भी खाते हैं। उनके नाश्ते में प्रोटीन सलाद, शेक, ऑमलेट होता है और कभी-कभी आलू का पराठा भी होता है। इसके अलावा वह मील में घर का बना सादा खाना खाते हैं और रात में हल्का मील लेते हैं। वह 8 बजे तक खाना खा लेते हैं और फिर टहलना पसंद करते हैं।

चाय लवर हैं

राघव चड्ढा का मानना है कि आप फिट होने के साथ अपने स्वाद को भी बरकरार रख सकते हैं लेकिन हर चीज तय सीमा में लें। राघव थकान उतारने के लिए चाय का सहारा लेते हैं लेकिन उनकी चाय बिना चीनी के होती है। राघव वैसे चीनी व नमक कम ही लेते हैं। आप फिट रहने के लिए राघव का रूटीन अपना सकते हैं लेकिन अपने शरीर के हिसाब से चीजें खाएं व एक्सरसाइज करें। सभी का शरीर अलग-अलग होता है।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN