Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/28/1200x900/pmvp_1772280572610_1772280579684.jpgविजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी से पहले पीएम मोदी और अमित शाह से मिले थे। अब विजय ने दोनों के साथ की फोटोज शेयर की हैं और बताया उनके साथ क्या बात की।
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने गुरुवार को शादी कर ली है। दोनों अब पति-पत्नी बन गए हैं। जयपुर में शादी करने के बाद शुक्रवार को दोनों वापस हैदराबाद के लिए निकल गए। अब विजय ने पीएम मोदी के साथ शादी से पहले हुई मुलाकात की फोटोज शेयर की है जहां उन्होंने पीएम को वेडिंग रिसेप्शन का इन्वीटेशन दिया था।
पीएम मोदी से मुलाकात पर क्या बोले विजय
विजय ने एक्स पर फोटोज शेयर की हैं जहां वह और रश्मिका ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं। विजय ने व्हाइट कलर का कुर्ता-पजामा पहना है और रश्मिका ने येलो कलर का सूट। फोटोज शेयर कर विजय ने लिखा, कुछ दिन पहले हम माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मिले और उनका आशीर्वाद लिया। उनके साथ हमारे इतिहास और कहानियों को लेकर बात की। उन्होंने हमारे पैरेंट्स के लिए एक प्यारा लेटर भी लिखा है।
अमित शाह ने दी गणेश की मूर्ति
विजय ने अमित शाह के साथ मीटिंग के बारे में भी बताया और लिखा, माननीय अमित शाह से भी मिले और उनके साथ भी हमारे कल्चर, सिनेमा को लेकर बात की और उन्होंने हमें खूबसूरत गणेश मूर्ति भी दी।
2 रीति रिवाज से हुई दोनों की शादी
बता दें कि विजय और रश्मिका ने 26 फरवरी 2026 में शादी की। दोनों ने तेलुगु रीति रिवाज और कोडवा रीति रिवाज से शादी की। शादी उदयपुर में हुई जिसमें सिर्फ परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।
कब है दोनों का वेडिंग रिसेप्शन
अब ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि दोनों हैदराबाद में 4 मार्च को वेडिंग रिसेप्शन देंगे। इस सेरेमनी में कई साउथ इंडियन और बॉलीवुड सेलेब्स शामिल होंगे।
बता दें कि विजय और रश्मिका शादी के बाद अब राणाबली फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का पहला रोमांटिक गाना शुक्रवार को रिलीज हुआ है। दोनों के फैंस के लिए यह गाना वेडिंग गिफ्ट की तरह है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


