Home मनोरंजन समाचार रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा की शादी: नेटफ्लिक्स ने दिया 60 करोड़ का...

रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा की शादी: नेटफ्लिक्स ने दिया 60 करोड़ का यह ऑफर

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/13/1200x900/ravij_1770990480444_1770990493508.jpg

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें काफी समय से चर्चा में हैं। इसी बीच एक ऐसी खबर आ रही है जिसे सुनकर दोनों के फैंस हैरान हो जाएंगे।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें काफी समय से आ रही हैं। ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि दोनों 26 फरवरी को शादी करने वाले हैं। लेकिन अभी तक दोनों में से किसी ने इस खबर पर कुछ भी कन्फर्म स्टेटमेंट नहीं दिया है। लेकिन अब एक बड़ी खबर आ रही है कि नेटफ्लिक्स ने दोनों को एक स्पेशल ऑफर दिया है।

कितने करोड़ का मिला ऑफर

तेलुगु मीडिया पोर्टल वेदी…वेदीगा की रिपोर्ट के मुताबिक नेटफ्लिक्स ने कपल को 60 करोड़ का ऑफर दिया है एक्सक्लूसिव स्ट्रीमिंग राइट्स का ताकि फैंस को मौका मिले उनकी शादी देखने का जो कि लग्जरी डेस्टिनेशन में हो रही हैं। लेकिन दोनों ने इस ऑफर को मना कर दिया।

दोनों रख रहे हैं बहुत ध्यान

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि दोनों कपल थोड़ा ज्यादा ध्यान रख रहे हैं, पास्ट की पुरानी कुछ कॉन्ट्रोवर्सीज के बाद। वे कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं।

जब रश्मिका से पूछा शादी को लेकर सवाल

बता दें कि हाल ही में रश्मिका को जब एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया तो पैपराजी ने उनसे पूछा कि हमें इन्वाइट नहीं कर रहे आप? इस पर एक्ट्रेस सिर्फ हंसती हैं और शर्माती हैं। इसके बाद वह बोलती हैं किस बात के लिए? कैमरा मैन फिर बोलता है कि आपको पता है वह किस बारे में बोल रहे हैं तो वह बोलती हैं कि फिल्म रिलीज अभी तो…कुछ करना पड़ेगा।

नयंतारा ने इतने करोड़ में बेके थे वेडिंग फिल्म के राइट्स

बता दें कि इससे पहले नयनंतारा और फिल्ममेकर विग्नेश शिवन ने अपनी वेडिंग फिल्म के राइट्स नेटफ्लिक्स को दिए थे 25 करोड़ में।

कबसे आ रही रिलेशन की खबरें

रश्मिका और विजय के बारे में बता दें कि दोनों के रिलेशन की खबरें साल 2018 से आ रही हैं जब दोनों ने गीता गोविंदम फिल्म में काम किया था। लेकिन दोनों ने ऑफिशियली रिलेशनशिप को कन्फर्म नहीं किया है। वैसे दोनों वेकेशन पर भी जाते रहते हैं।

प्रोफेशनल लाइफ

रश्मिका की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो रश्मिका अब फिल्म कॉकटेल 2 में नजर आएंगी जिसमें उनके साथ शाहिद कपूर और कृति सेनन लीड रोल में होंगे। इसके अलावा वह शाहिद के साथ एक और फिल्म में काम करने वाली हैं, लेकिन अभी इसके नाम की अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

वहीं विजय की बात करें तो वह अब राणाबली में नजर आएंगे जो इसी साल सितंबर में रिलीज होगी। इसके अलावा वह राउडी जनार्दन में भी नजर आएंगे। यह पैन इंडिया फिल्म है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN