Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/26/1200x900/rvs_1772111672884_1772111682424.jpgरश्मिका मंदाना ने शादी की फोटोज शेयर की है पति विजय देवरकोंडा के साथ। इतना ही नहीं उन्होंने विजय के लिए स्पेशल और इमोशनल पोस्ट लिखा है।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी कर ली है। फैंस को दोनों की शादी की फोटोज का इंतजार था और अब दोनों ने वेडिंग की फर्स्ट फोटोज शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही वायरल हो गई हैं। इसके अलावा रश्मिका ने विजय के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। इतना ही नहीं उन्होंने विजय को मेरा पति कहा है।
रश्मिका ने लिखा, ‘हैल्लो मेरे प्यारे लोग। इंट्रोड्यूस कर रही हूं आपको मेरे पति…मिस्टर विजय देवरकोंडा।’
विजय के लिए रश्मिका का प्यारा मैसेज
इसके बाद रश्मिका ने लिखा, ‘यह आदमी जिन्होंने मुझे सिखाया सच्चा प्यार क्या है। वह जिन्होंने मुझे बताया शांति कैसी होती है। वह जिन्होंने मुझे बताया हर दिन सपना देखना ओके है और हमेशा मुझे कहना कि मैं कुछ भी अचीव कर सकती हूं जितना मैं सोच भी सकती हूं कि मैं कर सकती हूं।’
मैं किताब लिख सकती हूं
रश्मिका ने फिर लिखा, ‘वह शख्स जिन्होंने कभी मुझे नहीं रोका डांस करने से, जिन्होंने मुझे बताया कि दोस्तों के साथ ट्रैवल करना बेस्ट है और विश्वास करो मैं इस आदमी पर किताब लिख सकती हूं। मैं ऐसी महिला बन गई हूं जैसा मैंने सोचा था क्योंकि आपने मुझे वो बमनाया जो मैं हूं। मैं सच में खुशनसीब हूं।’
सब चीजों का सेंस है क्योंकि आप साथ हो
आखिर में रश्मिका ने लिखा, ‘विज्जू हमेशा शब्द कम पड़जाते हैं जब मैं अपनी फीलिंग्स आपके लिए डिस्क्राइब करती हूं। मैंने हमेशा आपसे यही कहा है। लेकिन आप जानते हो कि अचानक से मेरे अचीवमेंट्स, स्ट्रगल्स, खुशी, दुश, जिंदगी सबका अब ज्यादा सेंस है और ये सब इसलिए क्योंकि मेरे पास आप हो।’
आपकी वाइफ कहनलाना पार्टी जैसा
विजय की वाइफ बनने पर रश्मिका ने लिखा, ‘मैं बहुत बहुत एक्साइटेड हूं आपकी वाइफ बनने के लिए। आपकी पत्नी कहा जाना…मेरे लिए अब फुल टाइम पार्टी है।’
2 रीति रिवाज से की शादी
रश्मिका और विजय ने 2 रीति रिवाज से शादी की है। गुरुवार सुबह दोनों ने पहले तेलुगु रीति रिवाज से शादी की और फिर शाम में दोनों ने कोडवा रीति रिवाज से शादी की।
बता दें कि दोनों काफी समय से साथ हैं और अब हाल ही में शादी की अनाउंसमेंट कर दोनों ने रिलेशनशिप को कन्फर्म किया। दोनों ने द वेडिंग ऑफ विरोश की अनाउंसमेंट कर फैंस के साथ वेडिंग अनाउंसमेंट की थी। शादी में सिर्फ परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।
विजय और रश्मिका शादी से पहले के सभी फंक्शन की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे थे जिसमें विरोश प्रीमियर लीग से लेकर हल्दी के फंक्शन्स तक की फोटोज शामिल हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



