Home मनोरंजन समाचार रत्ना पाठक शाह संग अपने रिश्ते पर बोलीं बहन सुप्रिया पाठक, कहा-...

रत्ना पाठक शाह संग अपने रिश्ते पर बोलीं बहन सुप्रिया पाठक, कहा- ‘जब वो आस-पास होती है तो डर लगता है…’

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/09/1200x900/Supriya_Pathak_Ratna_Pathak_1773067723048_1773067727910.jpg

सुप्रिया हमेशा ही अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात करती हैं। ऐसे में अब सुप्रिया ने अपनी बहन और एक्ट्रेस रत्ना पाठक संग अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। सुप्रिया ने बहन संग अपने रिश्ते को ‘कीमती’ बताया।

दिग्गज एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक उन अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्होंने बड़े पर्दे के साथ छोटे पर्दे पर भी अपनी दमदार एक्टिंग का दम दिखाया। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ सुप्रिया पाठक पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रही हैं। सुप्रिया हमेशा ही अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात करती हैं। ऐसे में अब सुप्रिया ने अपनी बहन और एक्ट्रेस रत्ना पाठक संग अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। सुप्रिया ने बहन संग अपने रिश्ते को ‘कीमती’ बताया।

हमारा रिश्ता काफी दूर का था

सुप्रिया पाठक ने हाल ही में बॉलीवुड बबल को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि पिछले कुछ सालों में रत्ना पाठक शाह के साथ उनका रिश्ता कैसे बदला है। उनके शब्दों में, ‘मेरे और रत्ना के बीच एक समय था जब हमारा रिश्ता काफी दूर का था।’ सुप्रिया ने आगे कहा, ‘लेकिन धीरे-धीरे हमारे बीच एक ऐसी बॉन्डिंग हो गई है जो मुझे बहुत कीमती लगती है।’

आस-पास होती हैं तो डर लगता

एक दिलचस्प बात बताते हुए, सुप्रिया ने आगे कहा कि जब वह रत्ना पाठक शाह के आस-पास होती हैं तो उन्हें डर लगता है। एक्ट्रेस के पास इसका एक कारण है। अपने बॉन्ड के बारे में बताते हुए, उन्होंने कहा कि वह रत्ना की बातों को बहुत सीरियसली लेती हैं। उनके शब्दों में, ‘अगर उन्होंने कहा है कि 11 बजे मिलेंगे, तो मैं 11 बजे पहुंच जाऊंगी।’

सनाह कपूर ने रत्ना पाठक शाह के बारे में यह कहा

बता दें कि सनाह कपूर, जो अपनी मां के साथ चैट में शामिल हुईं। सनाह ने अपनी मौसी रत्ना को परिवार में एक मजबूत और निडर इंसान बताया। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि मेरी मौसी हमसे अलग हैं। लेकिन मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है, क्योंकि वह बहुत अलग हैं। वह अपने हक के लिए लड़ती हैं, लोगों के लिए खड़ी होती हैं। उनकी एक आवाज़ है और वह आवाज़ बहुत मजबूत है और वह इसका इस्तेमाल भी करती हैं।’

सनाह कपूर ने रत्ना पाठक शाह की खूब तारीफ की

सनाह ने रत्ना के बारे में और भी बहुत कुछ कहा। उन्होंने कहा, ‘मुझे बहुत डर लगता है, लेकिन धीरे-धीरे सीखने की कोशिश कर रही हूं। मुझे बहुत डर लगता है। लेकिन मैं धीरे-धीरे सीखने की कोशिश कर रही हूं।’ बात खत्म करते हुए, उन्होंने बहनों के बारे में एक डिटेल शेयर की। सनाह ने कहा कि दोनों कभी-कभी एक-दूसरे को गुजराती में बात करने के लिए कॉल करते हैं, क्योंकि उन्हें अपनी भाषा की याद आती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN