Home मनोरंजन समाचार रणबीर कपूर की रामायण पर बदला ‘सीता’ दीपिका चिखलिया का मन, टीजर...

रणबीर कपूर की रामायण पर बदला ‘सीता’ दीपिका चिखलिया का मन, टीजर देख बोलीं- फिल्म का इंतजार

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/02/1200x900/deepika_ranbir_1775147103534_1775147108276.png

रणबीर कपूर की रामायण के ऐलान के बाद से ही फैंस ने उसकी तुलना दूरदर्शन वाली रामायण से करना शुरू कर दिया था। फिल्म का टीजर भी आ गया है। टीजर के बाद रामानंद सागर की रामायण में सीता का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने फिल्म टीजर पर अपना रिएक्शन दिया है। 

नितेश तिवारी की रामायण का टीजर रिलीज हो गया है। ये फिल्म इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। टीजर लोगों को काफी पसंद आया है। फिल्म के ऐलान के बाद से ही लोग रामानंद सागर की रामायण से इस फिल्म की तुलना करने लगे थे। अब टीजर रिलीज के बाद रामानंद सागर की रामायण की ओजी सीता यानी दीपिका चिखलिया ने फिल्म के टीजर पर रिएक्ट किया है। फिल्म के टीजर रिलीज से पहले दीपिका रामायण फिल्म बनने के फेवर में नहीं थीं, लेकिन अब टीजर रिलीज के बाद उन्होंने अपना मन बदल लिया है।

रणबीर कपूर की रामायण के बारे में क्या बोलीं ओजी सीता

इंडिया टुडे से खास बातचीत में रामानंद सागर की रामायण की सीता ने रणबीर की फिल्म की तारीफ की है। उन्होंने कहा, “मैंने टीजर देखा और वो बहुत ग्रैंड है। बहुत रिच लग रहा है। उन्होंने बहुत अच्छे से बनाया है। मैं अब फिल्म का इंतजार कर रही हूं और ये (टीजर) बहुत खूबसूरत है, इसमें कोई शक नहीं है।”

पहले रामायण बनाने वालों से निराश थीं दीपिका

2024 में अपने एक इंटरव्यू में दीपिका ने कहा, “सच कहूं तो मैं रामायण को बार-बार बनाने वाले लोगों से थोड़ा निराश हूं क्योंकि मुझे नहीं लगता उन्हें ये करना चाहिए। लोग इसे बिगाड़ रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि लोगों को रामायण को बार-बार बनाना चाहिए क्योंकि हर बार जब वे इसे बनाते हैं, तो वे कुछ नया लाना चाहते हैं; एक नई कहानी, एक नया एंगेल, एक नया रूप।”

रामानंद सागर की रामायण में दीपिका सीता का किरदार निभाकर घर-घर में प्रसिद्ध हो गई थीं। रामायण दूरदर्शन पर प्रसारित हुई थी। रामायण एक ऐसा सीरियल था जिसने टीवी सीरियल्स के मायने बदल दिए थे। इस सीरियल में दीपिका सीता बनी थीं और अरुण गोविल राम।

रणबीर की रामायण दो पार्ट्स में होगी रिलीज

रामानंद सागर की रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल अब नितेश तिवारी की रामायण में दशरथ का किरदार निभाएंगे। रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाएंगे। रामायण दो पार्ट्स में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म का पहला पार्ट इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा। वहीं, दूसरा पार्ट अगले साल रिलीज होगा। नितेश की रामायण का बजट 4000 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म में साई पल्लवी सीता का किरदार निभाएंगी और साउथ के ग्रेट एक्टर यश रावण का किरदार निभाएंगे। फिल्म में रवि दुबे, सनी देओल, लारा दत्ता, राघव जुयाल, कुणाल कपूर और फैसल मलिक जैसे कलाकार नजर आएंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN