Home  लाइफस्टाइल समाचार रगड़ना भी नहीं पड़ेगा और काली चांदी की पायल झट से चमकने...

रगड़ना भी नहीं पड़ेगा और काली चांदी की पायल झट से चमकने लगेगी, इस नुस्खे को करें ट्राई

17
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

How to clean silver items at home: घर में रखे पुराने चांदी के सामान पायल, बिछिया, चम्मच, कटोरी जो काले और गंदे दिखने लगे हैं, उन्हें साफ करने के लिए ये आसान और साइंस अप्रूव तरीका ट्राई करें। जिसकी मदद से कुछ ही देर में काली चांदी चमक उठेगी।

चांदी की पायल बिल्कुल काली हो गई है और आप उसे पहनना नहीं चाहतीं तो इस नुस्खे को आजमाकर देखें। कितनी भी काली होगी चांदी वो चमकने लगेगी। घरों में अक्सर चांदी की ज्वैलरी और बर्तन जब काले हो जाते हैं तो लोग उन्हें किनारे रख देते हैं या फिर ज्वैलर के यहां जाकर बदल देते हैं। लेकिन इन दिनों चांदी का रेट जिस तरह से अप डाउन हो रहा, अच्छा होगा कि अपनी पुरानी चांदी को चमकाकर नया बना लिया जाए। काली चांदी को चमकाने के लिए ये नुस्खा ट्राई करें। मिनटों में चांदी बिल्कुल नए जैसी चमकने लगेगी।

चांदी साफ करने का आसान नुस्खा

चांदी को साफ करने के लिए इन चीजों को पानी में मिलाएं

बेकिंग सोडा

गर्म पानी

एल्यूमिनियम फॉइल के टुकड़े

किसी बाउल में गर्म पानी लें और उसमे एक चम्मच नमक,एक चम्मच बेकिंग सोडा डाल दें। साथ ही एल्यूमिनियम फॉइल के कुछ टुकड़े डालकर साथ में गंदी और काली हो चुकी चांदी की पायल, बिछिया, कड़ा या कोई भी चांदी का सामान डाल दें। इसे पानी में कम से कम तब तक छोड़कर रखें जब तक ये साफ ना होने लगे। कुछ समय चांदी बेकिंग सोडा और सॉल्ट मिक्स पानी में पड़े एल्यूमिनियम फॉइल के साथ रिएक्ट करेगी और ऊपर का कालापन खुद से ही साफ होने लगेगा। जिससे चांदी की खोई चमक वापस लौट आएगी। घर में पुरानी चांदी को साफ करने के लिए एक बार ये नुस्खा जरूर आजमाकर देखें।

कैसे काम करता है ये नुस्खा

दरअसल, चांदी के कालेपन का कारण ज्यादातर सिल्वर सल्फाइड होता है जो हवा के संपर्क में आने से रिएक्ट करता है। लेकिन एल्युमिनियम चांदी से ज़्यादा एक्टिव मेटल है। जब काली चांदी को एल्युमिनियम फॉइल के साथ गर्म सॉल्ट बेकिंग सोडा वाल वाटर में एक साथ रखा जाता है, तो ये बैटरी के दो इलेक्ट्रोड की तरह काम करते हैं। और चांदी पर जमा सारा सल्फर टूट कर एल्यूमिनियम पर चिपक जाता है। जिससे चांदी साफ होकर चमकने लगती है। चांदी को साफ करने का ये बहुत ही साइंटिफिक तरीका है जिसे एक बार आजमाकर देखें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN