Home  लाइफस्टाइल समाचार रंग खेलने से पहले स्किन केयर से जुड़े इन सवालों के जवाब...

रंग खेलने से पहले स्किन केयर से जुड़े इन सवालों के जवाब खोजते हैं लोग, आप भी जानिए

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

होली अब नजदीक है। रंगों के इस त्योहार को सभी लोग खूब मजे से सेलिब्रेट करते हैं। हालांकि, होली पर रंग खेलने से पहले लोग स्किन केयर से जुड़े तरह-तरह के सवालों के जवाब खोज रहे हैं। ऐसे में यहां इन सवालों के जवाब जानिए-

होली आने में अब कम दिन हैं। हालांकि, खुशियों के इस त्योहार की शुरुआत हो चुकी है। बच्चों से लेकर बड़े तक इस त्योहार का इंतजार कर रहे हैं। रंगों के इस त्योहार पर लोग जितना खुश एक दूसरे को रंग लगाकर होते हैं उतना ही दुखी रंग को साफ करते समय होते हैं। इसलिए कुछ तो पहले से ही स्किन को इस तरह से तैयार कर लेते हैं कि बिना किसी मेहनत के उनका रंग साफ हो जाता है। होली से कुछ दिन पहले लोग स्किन केयर से जुड़े कुछ सवालों के जवाब भी खोजते हैं। यहां पर हम उन सवालों के जवाब जानिए-

1) अगर रंग से कवर हैं तो क्या सनस्क्रीन लगाना जरूरी है?

ये सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला सवाल है। यूवी किरणों में मौजूद केमिकल में मौजूद सिंथेटिक रंगों के साथ रिएक्ट करती हैं,जिससे अक्सर गंभीर रैशेज या जलन हो सकती हैं। इसलिए अपनी स्किन को सेफ रखने के लिए वॉटर-रेजिस्टेंट सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।

2) क्या लगाएं तेल या ऑयल बेस्ड मॉइस्चराइजर?

होली के रंगों से स्किन को बचाने के लिए तेल लगाने की सलाह दी जाती है। लेकिन बहुत से लोग ये जानना चाहते हैं कि क्या तेल की जगह ऑयल बेस्ड मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए किसी एक को चुनने की जरूरत नहीं है बल्कि दोनों का इस्तेमाल करें। पहले गाढ़ा मॉइस्चराइजर लगाएं ताकि त्वचा हाइड्रेट रहे और फिर नारियल या बादाम के तेल जैसे गाढ़े तेल से स्किन की लेयरिंग करें।

3) होली के परमानेंट रंग को सेफ तरीके से कैसे हटाएं?

होली के रंग को साफ करने के लिए बेसन और दही का पैक तैयार करें। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड रंग को धीरे-धीरे साफ कर देता है। बेसन के अलावा गेहूं के आटे और तेल के मिक्स से स्किन को साफ करें।

4) पोर्स को कैसे रखें सेफ?

होली के रंगों को पोर्स में अंदर जाने से बचाने के लिए रंग खेलने से पहले 5-10 मिनट तक अपने चेहरे पर बर्फ का टुकड़ा रगड़ें। इससे ब्लड वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं और पोर्स अस्थायी रूप से छोटे हो जाते हैं, जिससे रंग के बारीक कणों और केमिकल का स्किन में गहराई तक जाना मुश्किल हो जाता है।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल आपकी जानकारी के लिए है। साथ ही याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN