Source :- LIVE HINDUSTAN
ईरान की राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम का राजधानी तेहरान लौटने के बाद भव्य स्वागत किया गया। कई खिलाड़ियों ने युद्ध के दौरान ऑस्ट्रेलिया में शरण मांगी थी।
तेहरान, 20 मार्च (एपी) ईरान की राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम का तेहरान लौटने के बाद भव्य स्वागत किया गया। युद्ध के दौरान कई खिलाड़ियों ने आस्ट्रेलिया में शरण मांगी थी।
मिडफील्डर फातिमा शबान ने कहा ,” सबसे पहले तो मैं ईरान आकर बहुत खुश हूं, क्योंकि यह हमारा देश है।”
दर्शकों ने झंडे लहराये और कुछ खिलाड़ियों के हाथ में गुलदस्ते भी थे । शबान ने अनुवादित बयान में कहा ,” मैने सोचा नहीं था कि इतने लोग हमारा स्वागत करने आयेंगे । मुझे ईरान की बेटी होने की खुशी है।”
ईरान की दो महिला खिलाड़ी फातिमा पसंदिदेह और आतिफा रमेजानिसादेह आस्ट्रेलिया में ही रूक गई हैं और ब्रिसबेन रोर क्लब के साथ अभ्यास कर रही हैं ।
ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट खेलने पहुंची थी ईरान की टीम
ईरान के महिला एशियाई कप से बाहर होने के बाद कुछ ने आस्ट्रेलिया में शरण मांगी थी, लेकिन बाद में इरादा बदलते हुए कहा कि वे ईरान लौटना चाहते हैं । ईरान की टीम युद्ध शुरू होने से पहले 28 फरवरी को आस्ट्रेलिया टूर्नामेंट खेलने पहुंची थी, लेकिन टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद युद्ध की स्थिति के कारण वे उसी समय घर नहीं लौट पाई थीं और ऑस्ट्रेलिया में ही रहना पड़ा था।
ईरान के उपराष्ट्रपति ने सुरक्षा चिंताओं को किया खारिज
ईरान के उपराष्ट्रपति मोहम्मद रेजा आरेफ ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर उठ रही चिंताओं को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा, “देश अपने बच्चों का बांहें फैलाकर स्वागत करता है और सरकार उनकी सुरक्षा की गारंटी देती है।” वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने भी इन खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की थी।
ट्रंप ने जाहिर की थी चिंता
इससे पहले 9 मार्च को अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन खिलाड़ियों को वापस ईरान ना भेजने और ऑस्ट्रेलिया में ही शरण देने की बात कही थी। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा था “ऑस्ट्रेलिया ईरान की राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम को जबरन ईरान वापस भेजे जाने की अनुमति देकर एक भयानक मानवीय गलती कर रहा है, जहां उनके मारे जाने की सबसे अधिक संभावना है। ऐसा मत कीजिए, प्रधानमंत्री जी, शरण दीजिए। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो अमेरिका उन्हें शरण दे देगा। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद। राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप।”
स्वदेश लौटने पर खुश हैं खिलाड़ी
कई दिनों तक ऑस्ट्रेलिया में रहने के बाद अब ईरान की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम राजधानी तेहरान पहुंच चुकी है, जहां लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया है। खिलाड़ियों ने इस पर कहा कि उन्हें नहीं लगा था कि वतन लौटने पर लोग उनका इतना स्वागत करेंगे, लेकिन वे इसके लिए काफी खुश हैं।
एपी मोना
मोना
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



