Home मनोरंजन समाचार यामी गौतम ने रिलीज से पहले देख ली धुरंधर 2, कहा- आदित्य...

यामी गौतम ने रिलीज से पहले देख ली धुरंधर 2, कहा- आदित्य धर ने अपनी पूरी लाइफ…

25
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/27/1200x900/yamig_1772211055046_1772211062347.jpg

यामी गौतम ने बताया कि उन्होंने धुरंधर 2 देख ली है और उन्होंने बताया कि उन्हें फिल्म कैसी लगी है। इसके अलावा उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर और पति आदित्य धर को लेकर भी बात की।

यामी गौतम के पति आदित्य धर की फिल्म धुरंधर सुपरहिट थी। इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। अब इस मूवी का दूसरा पार्ट आ रहा है धुरंधर 2 जो 19 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म के थिएटर में रिलीज से पहले अब यामी ने मूवी देख ली है। यामी जिनको लेकर खबर है कि उनका फिल्म में कैमियो है, उनका कहना है कि वह फिल्म देखकर इमोशनल हो गई हैं।

यामी से दरअसल, पूछा गया कि क्या उनकी कोई फिल्म 19 मार्च को रिलीज हो रही है तो इस पर हंसते हुए यामी ने न्यूज 18 से बात करते हुए कहा कि धुरंधर को लेकर कोई भी जानकारी उनके पति ही देंगे।

धुरंधर को लेकर वह हुईं इमोशनल

वहीं धुरंधर 2 को लेकर यामी ने कहा कि ये मूवी काफी शानदार है और मूवी देखने के बाद वह काफी इमोशनल हुईं।

यामी फिर कहती हैं कि उन्हें उस दिन फ्लाइट पकड़नी थी और वह आदित्य को कुछ कह नहीं पाईं, लेकिन फिर बाद में उन्हें एहसास हुआ कि वह बाकी किसी चीज पर फोकस नहीं कर पा रही हैं।

दर्शकों को मिलेगा ऐसा एक्सपीरियंस जो कभी नहीं देखा होगा

यामी ने कहा, ‘मुझे स्क्रिप्ट पढ़नी थी, लेकिन मैं पढ़ नहीं पाई। मुझे कुछ ऐसा देखना है जो मैंने कभी नहीं देखा। मैं एक खूबसूरत सनसेट देखते हुए एंजॉय कर रही थी और सोच रही थी कि मैं क्या कहूंगी जब फ्लाइट लैंड होगी। मैं अपनी फीलिंग्स को जस्टिफाई करना चाहती थी जो मैंने एक्सपीरियंस किया। आदित्य अपने दर्शकों और देश से बहुत प्यार करते हैं और उन्होंने अपनी लाइफ की पूरी मेहनत इस फिल्म पर लगा दी है। धुरंधर 2 से दर्शकों को ऐसा एक्सपीरियंस मिलेगा जो उन्होंने कभी नहीं देखा होगा।’

यामी को था आदित्य और फिल्म पर पूरा भरोसा

धुरंधर के बारे में बता दें कि यह फिल्म दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी जिसने रिलीज के 3 हफ्ते में वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म को मिली इतनी बड़ी सक्सेस पर यामी ने कहा कि उन्हें फिल्म और आदित्य पर पूरा भरोसा था कि ये फिल्म देखकर हर इंडियन को गर्व होगा।

यामी ने बताया कि जब उन्होंने धुरंधर का पहला ड्राफ्ट पढ़ा तो वह उस समय आर्टिकल 370 की शूटिंग कर रही थीं जो 40 पेज लंबा था। स्क्रिप्ट पढ़कर उनकी आंखों में आंसू आ गए थे और वह स्पीचलेस थीं। यामी बोलती हैं कि उन्हें पता था कि उनके पति ने इस फिल्म के लिए कितनी मेहनत पढ़ी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN