Home विश्व समाचार मौत के बाद खामनेई के अकाउंट से शेयर की गई कुरान की...

मौत के बाद खामनेई के अकाउंट से शेयर की गई कुरान की कौन सी आयत, अमेरिका-इजरायल को चैलेंज

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

खामेनेई के एक्स अकाउंट से लिखा गया है, ‘मोमिनों में कुछ ऐसे लोग हैं, जिन्होंने अल्लाह से जो वादा किया था उसे सच्चाई के साथ पूरा कर दिखाया। उनमें से कुछ ने अपना वादा निभाकर (शहादत पाकर) अपना समय पूरा कर लिया और कुछ अब भी प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने अपने संकल्प में कोई बदलाव नहीं किया।’

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई मारे गए हैं। अमेरिका और इजरायल के हमले में उनकी मौत हुई है और अब उनके उत्तराधिकारी को लेकर चर्चाएं तेज हैं। खामेनेई के मारे जाने की पुष्टि ईरान की मीडिया ने भी कर दी है। इस बीच उनके मारे जाने की जानकारी संकेतों में ही अयातुल्लाह अली खामेनेई के ही सोशल मीडिया अकाउंट से दी गई है। खामनेई के एक्स अकाउंट से कुरान की एक आयत शेयर की गई है और उन्हें शहीद करार दिया गया है। कुरान की आयत शेयर करते हुए लिखा गया है, ‘मोमिनों में कुछ ऐसे लोग हैं, जिन्होंने अल्लाह से जो वादा किया था उसे सच्चाई के साथ पूरा कर दिखाया। उनमें से कुछ ने अपना वादा निभाकर (शहादत पाकर) अपना समय पूरा कर लिया और कुछ अब भी प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने अपने संकल्प में कोई बदलाव नहीं किया।’

यह आयत कुरान के (सूरह अल-अहज़ाब 33:23) की है। इस तरह खामेनेई के अकाउंट से ही उनकी मौत की पुष्टि कर दी गई है। इसके साथ ही उन्हें अल्लाह की राह में शहीद बताया गया है। अमेरिका और इजरायल को भी इसी आयत के बहाने चुनौती दी गई है। इसमें कहा कहा है कि अब भी कुछ लोग प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने अपने संकल्प में बदलाव नहीं किया है। इस तरह अमेरिका और इजरायल को यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि अब भी ईरान पहले की तरह अड़ा और डटा है। उसके रवैये में कोई बदलाव नहीं आएगा।

इस तरह ईरान में सत्ता परिवर्तन की चाह रखने वाले अमेरिका को आने वाले समय में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। उसके लिए यह अभियान आसान नहीं रहेगा। इस बीच खबरें यह भी हैं कि अयातुल्लाह खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को ईरान की कमान सौंपी जा सकती है। यदि ऐसा हुआ तो अमेरिका के लिए यह झटका होगा, जो यह सोच रहा है कि खामेनेई के मारे जाने के बाद वह अपने समर्थन वाले किसी नेता को सत्ता सौंप देगा। इस रेस में रजा पहलवी का नाम अब तक सबसे आगे लिया जाता रहा है। वह अमेरिका में ही हैं और इस्लामिक क्रांति से पहले शासक रहे शाह मोहम्मद रजा पहलवी के बेटे हैं। वह दशकों से अमेरिका में ही बसे हैं।

मिडल ईस्ट में अकेला अमेरिका से लड़ता रहा है ईरान

बता दें कि ईरान लंबे समय से अमेरिका से अदावत ठाने रहा है। यही नहीं मिडल ईस्ट में वह अकेला ऐसा मुल्क रहा है, जिसने इजरायल और अमेरिका को एक साथ चुनौती दी है। अब ईरान के सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद दुनिया की नजर इस पर है कि किसे कमान मिलेगी और वह अमेरिका के प्रति क्या रुख रखेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN