Home मनोरंजन समाचार मोना सिंह की कोहरा 2 का नेटफ्लिक्स पर तहलका, टॉप 10 नॉन...

मोना सिंह की कोहरा 2 का नेटफ्लिक्स पर तहलका, टॉप 10 नॉन इंग्लिश शोज की लिस्ट में शामिल

15
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/18/1200x900/kogr_1771423954253_1771424012223.jpg

मोना सिंह और बरुण सोबती के वेब शो कोहरा 2 को ना सिर्फ क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है बल्कि फिल्म ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है।

बरुण सोबती और मोना सिंह की कोहरा सीजन 2 को काफी पसंद किया जा रहा है। इस शो को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इतना ही नहीं अब इस शो ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। नेटफ्लिक्स के ऑफिशियल पेज तुडुम पर बताया गया है कि शो को ग्लोबली काफी अच्छे व्यूवरशिप नंबर मिल रहे हैं।

कोहरा 2 का कमाल

लेटेस्ट वीकली अपडेट के मुताबिक 9 फरवरी से शुरू हुए वीक से 15 फरवरी तक ग्लोबल टॉप 10 नॉन इंग्लिश शोज में कोहरा सीजन 2 ने अपनी जगह बना ली है। फिल्म 10वें नंबर पर है। कोहरी के 16,00,000 व्यूज हैं। कोहरा सीजन

ये शो भी इस लिस्ट में

इस शो में जो बाकी शोज हैं वो हैं लीड चिल्ड्रन, द आर्ट ऑफ साराह और सैलवाडोर सीजन 1 भी है।

क्या है कोहरी 2 की स्टोरी

कोहरा सीजन 2 की बात करें तो यह 6 एपिसोड का क्राइम थ्रिलर शो है। इस बार नई स्टोरी है और एक डार्क इन्वेस्टिगेसन है। यह एक मर्डर इन्वेस्टिगेशन पर आधारित है जिसे नए ट्रांसफर हुए असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर अमरपाल गरुंडी(बरुण सोबती) और उसकी बॉस इंस्पेक्टर धनवंत कौर(मोना सिंह) को सॉल्व करना है।

बरुण बोले- आदमियों को स्ट्रॉन्ग महिलाओं से दिक्कत है

बरुण ने हाल ही में रियल लाइफ में पैट्रियार्की(पितृसत्ता ) को लेकर बात की। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए बरुण ने कहा, ‘यह आपके परिवार पर आधारित है जिसमें आप बड़े हुए। यह एक कॉमन नोशन है। हम इसे मना नहीं कर सकते। यह सच है कि आदमियों को स्ट्रॉन्ग महिलाओं से दिक्कत है। उनसे ऑडर लेना आज भी बड़ी बात है। यहां तक कि अगर महिला एक स्ट्रॉन्ग पॉइंट भी रखती है बहस में तो मैंने देखा है मर्द लोग अनकम्फर्टेबल हो जाते हैं। मैं सभी मर्दों के लिए नहीं कह रहा, लेकिन ज्यादतर केस में ऐसा है।’

कोहरा शो से मिली पहचान

बता दें कि इस शो के पहले सीजन से बरुण को काफी बड़ी पहचान मिली। बरुण का भी मानना है कि इससे उनकी लाइफ में काफी बदलाव आए हैं। वह बोले, मैंने पहले असुर की थी, पता नहीं कितने लोगों ने देखी, लेकिन वो बहुत पॉपुलर शो था, लेकिन कोहरा के साथ व्यूवरशिप में बदलाव आए। कोहरा एक ऐसा शो है जिसे इंडस्ट्री ने देखा है इसलिए मुझे और ज्यादा काम मिल रहा है।

बरुण के बारे में बता दें कि वह इससे पहले असरु, रात जवान है में भी काम कर चुके हैं। बरुण इनके अलावा मैं और मिसेज राइट, तू है मेरा संडे और 22 यार्ड्स में काम कर चुके हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN