Home  लाइफस्टाइल समाचार मैट्रेस पर लगे दाग-धब्बे और गंदगी होंगे साफ, जान लें किन चीजों...

मैट्रेस पर लगे दाग-धब्बे और गंदगी होंगे साफ, जान लें किन चीजों का करें इस्तेमाल

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Mattress Cleaning Tips: बेडशीट की सफाई तो हर हफ्ते या 15 दिन में करती होंगी। लेकिन केवल बेडशीट साफ करने से बिस्तर पूरी तरह साफ नहीं होता। गद्दे को भी साफ करना जरूरी है। गद्दे के बैक्टीरिया और दाग-धब्बों की सफाई के लिए इन चीजों को मिलाकर करें क्लीन।

फैमिली मेंबर को हेल्दी रखना है तो घर के हाइजीन का ध्यान रखना भी जरूरी है। और ये हाइजीन आपके बेडरूम में भी होता है। लेकिन बेड पर बिछी बेडशीट को बदलने से काम नहीं चलता। गद्दे की साफ-सफाई भी जरूरी होती है। लेकिन गद्दे को क्लीन करना मुश्किल है। पहले तो ये बहुत हैवी होते हैं, जिससे ड्राई क्लीन के लिए देना मुश्किल है। दूसरे इन्हें हैंडवॉश भी नहीं किया जा सकता है। ऐसे में गद्दे की सफाई कैसे की जाए? वैसे तो गद्दे बिल्कुल साफ-सुथरे दिखते हैं। लेकिन इन गद्दों में लाखों बैक्टीरिया छिपे होते हैं। जो चुपके से आपकी सेहत को बिगाड़ सकते हैं। इन गद्दों के बैक्टीरिया खांसी-जुकाम, स्किन में इंफेक्शन, सांसों से जुड़ी दिक्कतों को पैदा कर सकते हैं। ऐसे में मैट्रेस क्लीन करने का ये नुस्खा आपकी मदद कर सकता है। लेकिन मैट्रेस क्लीन करने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल ना करें।

बेकिंग सोडा से नहीं क्लीन होगा मैट्रेस

सोशल मीडिया पर मैट्रेस क्लीन करने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल काफी ज्यादा पॉपुलर है। लेकिन रियल में ये काफी झंझट भरा होता है क्योंकि ड्राई बेकिंग सोडा गद्दे के पोर्स में घुस जाता है और फिर बाहर नहीं निकलता। ऐसे में ये कुछ केमिकल जो आसानी से मार्केट में मिल जाते हैं, इनकी मदद से गद्दे को घर में क्लीन किया जा सकता है।

गद्दा साफ करने के लिए आजमाएं ये तरीका

मैट्रेस को घर में साफ करना है तो मार्केट से ये कुछ केमिकल खरीद लाएं, जो बहुत आसानी से मिल जाते हैं और इससे गद्दे के बैक्टीरिया और दाग-धब्बे दोनों साफ हो जाते हैं।

डिटर्जेंट लिक्विड

अमोनिया लिक्विड

हाइड्रोजन पराक्साइड

डिटॉल

किसी प्लास्टिक के बर्तन में पानी लें। उस पानी में थोड़ा सा लिक्विड डिटर्जेंट डालें। साथ ही थोड़ी सी मात्रा लिक्विड अमोनिया और हाइड्रोजन पराक्सॉइड की मिला दें। और एक ढक्कन डिटॉल डाल दें। इस मिक्सचर में किसी साफ-सुथरे मोटे कपड़े को डालें और निचोड़ें। मोटे कपड़े के लिए तौलिया का इस्तेमाल करें।

इस तरीके से करें मैट्रेस क्लीन

  • तैयार मिक्सचर में मोटे तौलिया को भिगोकर निचोड़ दें।
  • मैट्रेस पर कपड़े को बिछाकर आयरन रखें और फिर कपड़े को लपेट लें। फिर गर्म आयरन को मैट्रेस पर चलाएं।
  • ऐसा करने से गद्दे पर लगी सारी गंदगी तौलिया में आ जाएगी और गद्दा क्लीन हो जाएगा।
  • गद्दे पर दाग-धब्बे हों या फिर पूरा गद्दा ही क्लीन करना हो। इस तरीके से मैट्रेस को आसानी से और झटपट साफ किया जा सकता है।
  • आयरन को गर्म करके क्लीन करे से गद्दा गीला नहीं होता है और गर्माहट से बैक्टीरिया भी तेजी से मरते हैं।
  • तो अगली बार जब गद्दे को साफ करना हो तो इस नुस्खे को आजमाएं। फटाफट और बिना झंझट के गद्दे क्लीन हो जाएंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN