Home मनोरंजन समाचार ‘मैं शायद मां न बन पाऊं’, आरती सिंह ने शादी से पहले...

‘मैं शायद मां न बन पाऊं’, आरती सिंह ने शादी से पहले दीपक से कही थी ये बात, पति ने दिया था ऐसा रिएक्शन

17
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/07/1200x900/7th_april_arti_singh_1775573425157_1775573433165.jpg

Arti Singh: ‘बिग बॉस 13’ फेम आरती सिंह ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने शादी से पहले अपने पति दीपक चौहान से कहा था, शायद मैं मां न बन पाऊं।

Arti Singh: कृष्णा अभिषेक की बहन और ‘बिग बॉस 13’ फेम आरती सिंह चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल, उनकी शादी को दो साल हो गए हैं। ऐसे में उनके प्रेग्नेंट होने के रूमर्स उड़ते रहते हैं। हाल ही में आरती ने साफ किया कि वो प्रेग्नेंट नहीं हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने इंटरव्यू में ये भी बताया कि उन्होंने शादी से पहले दीपक चौहान से अकेले में बात की थी और उनसे कहा था कि शायद वो कभी मां नहीं बन पाएं।

पति का रिएक्शन

आरती ने हाउटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘जब मैं पहली बार अपने पति दीपक से मिली थी तब मैंने अकेले में उनसे बात की थी और पूरी ईमानदारी के साथ अपनी समस्याएं बताई थीं। मैंने उनसे कहा था कि मैं 38 साल की हूं और शायद 39 साल की उम्र तक शादी कर लूंगी। हालांकि, मुझे ये बात नहीं पता कि मैं कभी मां बन भी पाऊंगी या नहीं। क्योंकि मेरे पीरियड्स बहुत जल्दी बंद हो जाएंगे। ये सुनने के बाद वह बस मेरी तरफ देखते रहे।’

दीपक ने क्या कहा?

आरती ने आगे बताया, ‘कुछ देर बाद दीपक ने मुझसे कहा कि दुनिया में इतने सारे बच्चे हैं जिन्हें घर की जरूरत है। अगर हमारा बच्चा नहीं हुआ तो हम उन्हें गोद ले लेंगे। मुझे किसी को कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है। अगर हमारा अपना बच्चा भी हो जाए तो भी हम एक बच्चा गोद लेंगे। आप चिंता मत करो।’

कब हुई थी आरती की शादी और अब वो कितने साल की हैं?

आरती सिंह ने 25 अप्रैल 2024 को बिजनेसमैन दीपक चौहान से शादी की थी। उन्होंने मंदिर में दीपक के साथ सात फेरे लिए थे। शादी में उनके मामा गोविंदा भी परिवार के साथ शामिल हुए थे। आज आरती की शादी को दो साल हो गए हैं और वह खुद 41 साल की हो गई हैं।

आरती को उनकी मां की सहेली ने पाला

बता दें, आरती का जन्म 5 अप्रैल को हुआ था और 11 मई को उनकी मां का देहांत हो गया था। ऐसे में उनकी मां की सहेली गीता ने उन्हें पाला। बहुत समय तक आरती को ये बात पता ही नहीं थी कि कृष्णा अभिषेक उनके रियल भाई हैं और गीता मां उन्हें जन्म देने वाली मां नहीं हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN