Source :- LIVE HINDUSTAN
अफगानिस्तान से भारी तनाव के बीच अमेरिका पाकिस्तान की खूब तारीफ कर रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने शहबाज शरीफ की तारीफकी है। वहीं अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान के पास अपनी रक्षा का पूरा अधिकार है।
अफगानिस्तान से युद्ध जैसी स्थितियों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास आत्मरक्षा करने का अधिकार है। उन्होंने अफगानिस्तान के हमले में पाकिस्तानियों की मौत पर दुख जताया और कहा कि पाकिस्तान को अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनके पाकिस्तान के साथ रिश्ते बहुत ही अच्छे हैं।
क्या दखल देंगे डोनाल्ड ट्रंप?
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी तनाव में दखल देने को लेकर जब ट्रंप से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं दखल देना चाहूंगा लेकिन मेरे पाकिस्तान के साथ संबंध बहुत अच्छे हैं। उसके पास एक महान प्रधानमंत्री है। वे अच्छे हैं। मैं जिन दो नेताओं का बहुत सम्मान करता हूं उसमें शहबाज शरीफ भी शामिल हैं। पाकिस्तान अच्छा कर रहा है।
अमेरिका के विदेश मंत्रालय में राजनीतिक मामलों को अंडर सेक्रेटरी एलीसन एम हूकर ने भी कहा कि पाकिस्तान ने जो कुछ किया अच्छा ही किया है। वहीं अमेरिका ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान में रहने वाले अमेरिकी नागरिकों को लेकर एडवाइजरी भी जारी की है। इसमें कहा गया है कि बड़े शहरों में रहने वाले लोग आतंकी गतिविधियों से सावधान रहें।
उन्होंने कहा, मैंने पाकिस्तान की विदेश सचिवअमना बलोच से बात की है। हमारी नजर हर हालात पर बनी हुई है और हम पाकिस्तान का समर्थन करते रहेंगे। बता दें कि अमेरिका ने अफगानिस्तान के खिलाफ खुले युद्ध का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान ने काबुल समेत दो अन्य प्रांतों पर शुक्रवार को एयरस्ट्राइक की ती। इसमें कई लोगों की जान चली गई थी। पाकिस्तान ने कहा था कि अफगानिस्तान के हमले में उसके 12 सैनिक मारे गए। वहीं अफगानिस्तान के 13 लड़ाके मारे गए।
रूस और चीन ने की मध्यस्थता की पेशकश
पाकिस्तनी सेना ने पिछले शनिवार रात अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में एक मदरसा और नंगरहार प्रांत के बिहसूद जिले में एक रिहायशी घर को निशाना बनाया गया था। बिहसूद हमले में महिलाओं और बच्चों सहित परिवार के सत्रह सदस्य मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। प्रतिशोध में अफगानिस्तान ने गुरुवार रात डूरंड रेखा के पार पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर हमले किए।रूस ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान से अपना टकराव छोड़ने और बातचीत की मेज पर लौटने का आह्वान किया। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने संवाददाताओं से कहा, ”रूस को उम्मीद है कि अफगान-पाकिस्तानी सीमा पर सीधा सैन्य संघर्ष जल्द ही समाप्त हो जाएगा।”
इस बीच चीन ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष की मध्यस्थता करने की पेशकश की है। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने यह जानकारी दी। भारत ने रमजान के पवित्र महीने के दौरान महिलाओं और बच्चों सहित नागरिकों को निशाना बनाने वाले पाकिस्तानी हमलों की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने हमलों के बारे में पूछे जाने पर कहा , ”यह पाकिस्तान द्वारा अपनी आंतरिक विफलताओं को कहीं और थोपने का एक और प्रयास है।”
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



