Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/19/1200x900/ang_1771427926038_1771427936576_1771474103256.jpgइन दिनों अनुराग अपनी फिल्म ‘केनेडी’ की रिलीज के लिए तैयार हैं। इस फिल्म के रिलीज का अनुराग के फैंस काफी वक्त से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अब अनुराग ने अपने एक इंटरव्यू में एक एक्टर के बारे में बताया, जिसने एक चलने वाले सीन के लिए इतना रीटेक लिया कि फिल्ममेकर गुस्से से भड़क गए।
बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप अपनी दमदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अनुराग हमेशा ही एक अलग सब्जेक्ट की फिल्में बनाते हैं, जिसको लेकर वो हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि, कई बार वो अपनी फिल्मों की वजह से विवादों में भी रहे। हालांकि, इन दिनों अनुराग अपनी फिल्म ‘केनेडी’ की रिलीज के लिए तैयार हैं। इस फिल्म के रिलीज का अनुराग के फैंस काफी वक्त से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अब अनुराग ने अपने एक इंटरव्यू में एक एक्टर के बारे में बताया, जिसने एक चलने वाले सीन के लिए इतना रीटेक लिया कि फिल्ममेकर गुस्से से भड़क गए। आइए जानते हैं कौन हैं वो एक्टर?
एक्टर पर आया गुस्सा
अनुराग कश्यप ने हाल ही में सुचरिता त्यागी के साथ उनके YouTube चैनल के लिए अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान बातचीत में, अनुराग ने बताया कि एक बार एक एक्टर था जो चलने का सीन करने के लिए कई टेक लेता था और फिर भी गड़बड़ कर देता था। दरअसल, जब अनुराग से पूछा गया कि क्या कभी ऐसा हुआ है जब उन्हें शूटिंग के दौरान किसी एक्टर के साथ फंसा हुआ महसूस हुआ है। इस पर डायरेक्टर ने जवाब दिया, ‘हां’।
सुनाया किस्सा
अनुराग कश्यप ने एक खास घटना के बारे में बताया और कहा, ‘एक बार फंसा था मैं! मैं तरीके ढूंढता हूं। सच में एक बार एक एक्टर था पता नहीं क्यों वो सीधा चल ही नहीं रहा था! मैं चाहता था कि वो इस बार जैसी जगह के पीछे से आसानी से निकल जाए। वो जगह कम थी और वो आराम से आ सकता था। लेकिन उसका हाथ पैर कंट्रोल में नहीं था इधर उधर सब हिलाता हुआ आता कभी बोतल गिर जाती थी।’
‘मैं गुस्सा और फ्रस्ट्रेट हो गया था’
उन्होंने आगे कहा, ‘मैं गुस्सा और फ्रस्ट्रेट हो गया। मैंने एक चॉक लिया और फिर बेचारे के किनारे पर और दीवार पे भी चॉक मार दी। मैंने बोला कि अगर चॉक का निशान तेरी बॉडी पे दिखा तो मैं तुम्हें फिल्म में रिप्लेस कर दूंगा।’
‘केनेडी’ के बारे में
बता दें कि अनुराग की आखिरी डायरेक्टोरियल रिलीज ‘निशानची’ थी। इस फिल्म के रिलीज के काफी वक्त बाद अब अनुराग अपनी फिल्म ‘केनेडी’ लेकर आ रहे हैं। फिल्म का प्रीमियर 2023 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुआ था, और इसे सात मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला था। फिल्म को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) और जियो MAMI मुंबई फिल्म फेस्टिवल में अच्छा रिस्पॉन्स मिला। लेकिन प्रोडक्शन बैनर के साथ कुछ दिक्कतों की वजह से सेंसर बोर्ड से क्लीयरेंस मिलने के बावजूद इसकी रिलीज अधर में लटकी हुई थी। वहीं, अब राहुल भट्ट और सनी लियोनी स्टारिंग ‘केनेडी’ 20 फरवरी को Zee5 पर रिलीज होने वाली है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



