Home मनोरंजन समाचार ‘मेरा बेटा मुंबई में नहीं रह पाया’, पिता ने बताई अरिजीत सिंह...

‘मेरा बेटा मुंबई में नहीं रह पाया’, पिता ने बताई अरिजीत सिंह के जियागंज लौटने की वजह

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/02/1200x900/ASingh_1772458623698_1772458631404.jpg

अरिजीत सिंह का मुंबई की चमक-दमक छोड़कर अपने शहर जियागंज लौट आना उनके करोड़ों फैंस को समझ में नहीं आया। लेकिन अब सिंगर के पिता ने अपने लाडले बेटे शोमू (अरिजीत सिंह) के बारे में कई ऐसे राज खोले हैं जिन्हें जानकर आप सब समझ जाएंगे।

बॉलीवुड के चहेते सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेकर पूरी फिल्म इंडस्ट्री और अपने करोड़ों फैंस को चौंका दिया था। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के एक छोटे से कस्बे जियागंज से निकलकर दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले सिंगर बनने तक का उनका सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप स्पॉटिफाई पर अरिजीत के 17.46 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। हाल ही में उनके पिता सुरिंदर सिंह ने एक इंटरव्यू में अरिजीत के बचपन और उनके निकनेम ‘शोमू’ से जुड़े कई राज खोले हैं।

यूं हुई थी अरिजीत के सफर की शुरुआत

अरिजीत के पिता सुरिंदर सिंह ने ‘द टेलीग्राफ इंडिया’ के साथ बातचीत में बताया कि उनका पुश्तैनी घर कभी लाहौर (पाकिस्तान) के पास हुआ करता था। विभाजन के बाद उनका परिवार सब कुछ छोड़कर पश्चिम बंगाल के लालगोला और फिर जियागंज में बस गया। अरिजीत के संगीत के सफर की शुरुआत इसी जियागंज के स्थानीय गुरुद्वारे से हुई थी, जहां वह अपनी दिवंगत मां अदिति सिंह के साथ खास मौकों पर कीर्तन गाया करते थे। उनके पिता कहते हैं कि आज जब लोग उनसे गर्व से पूछते हैं कि ‘आपका बेटा क्या कर रहा है?’, तो उन्हें बहुत सुकून मिलता है।

पिता बोले- मुंबई में नहीं रह पाया मेरा बेटा

अरिजीत सिंह की सादगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मुंबई में शानदार ऑफिस और अपार्टमेंट होने के बावजूद वह जियागंज में रहना पसंद करते हैं। उनके पिता ने बताया कि मुंबई की चकाचौंध उनके बेटे को कभी रास नहीं आई। सुरिंदर सिंह कहते हैं, ‘मेरा बेटा मुंबई में नहीं रह सका और उसे वापस आना पड़ा। यह इस मिट्टी का खिंचाव ही है।’ अरिजीत के दोनों बेटे, जुल और अली, आज भी जियागंज के ही एक लोकल सीबीएसई स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। उनके बचपन के दोस्त बताते हैं कि अरिजीत अब अपना वक्त अब सोशल प्रोजेक्ट्स को देना चाहते हैं।

चाय वाले ने बताया अरिजीत का वो वक्त

जियागंज की एक लोकल चाय की दुकान चलाने वाली हरिदासी दास और उनके बेटे संजोय बताते हैं कि उन्होंने ‘शोमू’ (अरिजीत) को यहीं अपनी आंखों के सामने बड़ा होते देखा है। उनके पिता ने ही उन्हें इसी कस्बे के तालाब में तैरना सिखाया था। इलाके में अरिजीत ने ‘हेशेल’ नाम का एक रेस्टोरेंट भी शुरू किया है, जिसे उनके चचेरे भाई राजू सिंह संभालते हैं। हालांकि, अपने बिजी शेड्यूल के चलते अब अरिजीत वहां कम ही जा पाते हैं। हाल ही में इंडीविजुअल म्यूजिक को बढ़ावा देने के लिए अरिजीत ने अपना नया गाना ‘रैना’ रिलीज किया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN