Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/22/1200x900/Untitled_design_-_2024-03-25T115350902_1711347894175_1771760270915.jpgतापसी अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘अस्सी’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। ये फिल्म 20 फरवरी को रिलीज हुई है। इस कोर्ट ड्रमा मूवी में तापसी की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। इन दिनों तापसी ‘अस्सी’ के प्रमोशन में जुटी हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू एक अपनी दमदार एक्टिंग के चलते फैंस के दिलों पर राज करती हैं। अपने करियर में तापसी ने कई हिट फिल्में दी हैं। यही नहीं, तापसी ने पर्दे पर कई तरह के किरदारों को जिया है। इन दिनों तापसी अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘अस्सी’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। ये फिल्म 20 फरवरी को रिलीज हुई है। इस कोर्ट ड्रमा मूवी में तापसी की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। इन दिनों तापसी ‘अस्सी’ के प्रमोशन में जुटी हैं। ऐसे में अब तापसी ने अपने हालिया इंटरव्यू को लेकर चर्चा में बनी हैं। इस इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी गुपचुप तरीके से की गई शादी के फैसले को लेकर खुलकर बात की।
‘जीजाजी’ में क्या देखा?
तापसी पन्नू ने डेनमार्क के पूर्व बैडमिंटन प्लेयर मैथियास बो से गुपचुप शादी कर सभी को हैरान कर दिया। तापसी की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर जैसे ही सामने आई लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई थीं। ऐस में अब तापसी पन्नू ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में अपनी शादी और अपने पार्टनर के बारे में खुलकर बात की है। इस पॉडकास्ट में तापसी से पूछा गया कि उन्होंने ‘जीजाजी’ (मैथियास बो) में क्या देखा? इस पर एक्ट्रेस ने कहा , ‘जीजाजी ने मुझे कभी भी रिलेशनशिप का बोझ नहीं महसूस करने दिया, मुझे कभी नहीं लगा कि मैं किसी बंधन में हूं।’
मैथियास संग 13 साल से रिलेशनशिप में हैं
दरअसल, तापसी ने खुलकर बात करते हुए बताया, ‘वह मैथियास के साथ 13 साल से रिलेशनशिप में हैं और उनकी जिंदगी साथ में सिंपल और सीधी-सादी है। शादी के लिए उनकी बस एक ही शर्त थी कि उनकी जिंदगी और कैरेक्टर पहले जैसा ही रहे, और वह अक्सर भूल जाती हैं कि वह शादीशुदा हैं क्योंकि उनके पति ने उन्हें कभी “रिश्ते का बोझ” महसूस नहीं होने दिया।’
अपने प्यार में फंसाने और इंडिया लाने की प्लानिंग
तापसी ने मजाक में कहा, ‘उन्होंने शुरू में एक विदेशी को अपने प्यार में फंसाने और इंडिया लाने की “प्लानिंग और प्लॉटिंग” की थी।’ एक्ट्रेस ने बताया , ‘हालांकि अलग-अलग देशों (डेनमार्क और इंडिया) में रिश्ता बनाए रखना आसान नहीं था, लेकिन वे रियलिस्टिक थीं और शादी को तभी ऑफिशियल किया जब उन्हें यकीन हो गया कि इस रिश्ते में लंबे समय तक चलने की गुंजाइश है।’
सिख और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से हुई शादी
बता दें कि तापसी ने दिसंबर 2023 में कोर्ट मैरिज की, जिसके बाद मार्च 2024 में राजस्थान के उदयपुर में सेलिब्रेशन किया। मार्च में सेलिब्रेशन एक इंटिमेट अफेयर था, जिसे सिख और क्रिश्चियन दोनों रीति-रिवाजों का मिक्स बताया गया। इस सेरेमनी में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए, और अनुराग कश्यप, पवैल गुलाटी और कनिका ढिल्लों जैसे कुछ ही सेलिब्रिटी गेस्ट शामिल हुए।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



