Source :- LIVE HINDUSTAN
Nita Ambani Simple look: नीता अंबानी अपनी स्पेशल साड़ियों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन उनका स्टाइल सेंस हर बार तारीफ के काबिल होता है। आईपीएल शुरू होने से पहले टीम मुंबई इंडियंस से प्रैक्टिस सेशन में मिलने पहुंची तो उनके सिंपल ड्रेसिंग सेंस ने भी वाहवाही बटोर ली।
इंडियन प्रीमयर लीग का नया सीजन शुरू होने से पहले नीता अंबानी अपनी टीम मुंबई इंडियंस से मिलने पहुंची। जहां उनका सिंपल फैशन सेंस वाहवाही बटोर रहा है। दरअसल, मुंबई इंडियंस के सोशल मीडिया पेज पर वीडियो अपलोड है जिसमे वो टीम मेंबर से प्रैक्टिस सेशन के बाद मिल रही हैं और उन्हें कॉम्पलिमेंट करते दिख रही हैं। वहीं अपनी साड़ियों और ज्वैलरी से सुर्खियों में रहने वाली नीता अंबानी का सिंपल आउटफिट भी फैंस की वाहवाही बटोर रहा है।
टीम मेंबर से मिलने पहुंची
नीता अंबानी ने इस बार अपनी हैवी ज्वैलरी और साड़ियों के कलेक्शन को किनारे रख बिल्कुल साधारण कपड़ों को चुना। और उनका ऐसा कैजुअल लुक भी फैंस को इंप्रेस कर गया। ट्रेनिंग सेशन के बाद मैदान पर खिलाड़ियों से मिलने पहुंची। वहीं क्रिकेटर रोहित शर्मा के ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर कॉम्प्लिमेंट भी दिया।
नो मेकअप, जींस-शर्ट में पहुंची नीता अंबानी
नीता अंबानी ने इस मौके पर बहुत ही सिंपल लुक को कैरी किया। लाइट पिंक कलर के पॉपलिन फैब्रिक के शर्ट जिसकी रेगुलर डिजाइन फ्रंट बटन और कॉलर नेकलाइन थी, साथ ही फोल्डेड स्लीव और वेल टेलर्ड इस शर्ट को फॉर्मल लुक बना रही थी। इस शर्ट के साथ मिसेज अंबानी ने लाइट ब्लू कलर फेडेड हाई वेस्ट डेनिम जींस को पेयर किया था। रिलैक्स्ड फिट जींस के साथ न्यूड कलर की स्ट्रैपी हील्स को पेयर किया गया था।
ज्वैलरी के बिना अधूरा है लुक
कीमती स्टोंस और यूनिक ज्वैलरी डिजाइन पहनने वाली नीता अंबानी का कोई भी लुक उनकी ज्वैलरी की डिटेलिंग के बगैर अधूरा है। इस बार भी वो पियर शेप डायमंड ईयररिंग्स को पहने दिखीं। जिसके साथ मैचिंग रिंग को पेयर किया गया था। वहीं ओपन हेयर और नो मेकअप लुक इंटरेस्टिंग था। वेल डिफाइन आईब्रो, मस्कारा की सिंगल कोटिंग, ग्लॉसी लिप शेड और ड्यूई स्किन टोन नो मेकअप लुक क्रिएट कर रहा था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


