Home मनोरंजन समाचार मां के बारे में बात करते हुए निकले समय रैना के आंसू,...

मां के बारे में बात करते हुए निकले समय रैना के आंसू, बताया IGL विवाद के बाद क्या था उनका हाल

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/08/1200x900/samay_rainsa_08_04_1775620661092_1775620679910.png

इंडियाज गॉट लेटेंट के विवाद के बाद अब समय रैना ने 1 घंटे 21 मिनट का वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में समय  इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बारे में बात करते नजर आए। वीडियो में एक पल ऐसा आया जब समय रैना इमोशनल होकर रोने लगे। 

इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बाद अब समय रैना ने एक वीडियो पोस्ट किया है। समय रैना का ये वीडियो 1 घंटे 21 मिनट का है। इस पूरे वीडियो में समय रैना ने बताया कि उस दिन शो के दौरान क्या हुआ था और फिर शो के बाद क्या हुआ। उन्होंने फैंस को बताया कि कभी-कभी वो सोचते हैं कि उन्होंने वो विवादित एपिसोड पोस्ट ही नहीं किया होता। अपने इसी विवाद के बारे में बताते हुए समय रैना इमोशनल हो गए। समय रैना का रोने वाला वीडियो तेजी से इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। कॉमेडियन के फैंस उन्हें इमोशनल देखकर इमोशनल हो रहे हैं।

जब द हैबिटेट पहुंची मुंबई पुलिस

वीडियो में समय रैना ने उस पल को याद किया जब मुंबई पुलिस द हैबिटेट कॉमेडी क्लब (वेन्यू जहां वो एपिसोड हुआ था) को सील करने पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि बलराज घई के पेरेंट्स ने पुलिस से भीख मांगी कि उन्हें छोड़ दें, क्योंकि उनका कोई कसूर नहीं है।

भारत में नहीं थे समय और बलराज

जब पुलिस हैबिटेट सेंटर पहुंची उस वक्त समय रैना और बलराज घई भारत में नहीं थे। समय रैना ने बताया कि जब उन्होंने बलराज के पेरेंट्स वाला वीडियो देखा तो वो फूट-फूटकर रोए। उन्होंने वीडियो देखने के बाद बलराज को जगाया। बलराज भी वो वीडियो देखकर बहुत परेशान हो गए थे। उनके पास 20-30 फोन कॉल आए हुए थे। समय ने कहा कि वो दोनों ही परेशान थे कि इससे वो बाहर कैसे निकलेंगे। वो बहुत डराने वाला था। उन्होंने कहा कि उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि क्या चल रहा है।

केबीसी एपिसोड का किया जिक्र

इसी वीडियो में समय रैना ने उनकी और उनकी मां के बीच के फोन कॉल का भी जिक्र किया। अपनी मां के बारे में बात करते हुए समय रैना काफी इमोशनल हो गए और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। उन्होंने कहा, “उस पल में सबसे खराब चीज हुई मेरी मां का कॉल आया। मैं उनका फोन उठाकर अपना चेहरा दिखाने से कतरा रहा था। उन्हें कैसा लगेगा? मेरी मां को कुछ नहीं आता सिवाय प्यार देने के। वो सबसे भोली इंसान हैं। उनका दिल बहुत साफ है। जब मैं केबीसी में गया था, उन्हें मैसेज ब्रॉडकास्ट करना नहीं आता था। उन्होंने हर किसी को एक-एक करके मैसेज किया था कि मेरा बेटा कल टीवी पर आएगा।”

मां के बारे में बात करते हुए इमोशनल हुए समय रैना

अपनी मां के साथ कॉल की बात बताते हुए समय रैना ने कहा कि उनकी मां ने फोन करके पूछा कि बेटा तू ठीक है ना? समय रैना ने मां से झूठ बोलते हुए कहा कि वो बिल्कुल ठीक हैं और ये सब होता रहता है। इसके बाद उनकी मां ने कहा कि मेरा आशीर्वाद तुम्हारे साथ है। समय ने बताया कि इसके बाद उन्होंने फोन काटा उसके दो सेकेंड बाद ही समय की मां ने बलराज को फोन कर दिया और उन्होंने बलराज से कहा कि समय का ध्यान रखे, उनका बेटा ठीक नहीं है। समय ने कहा कि इसके बाद उन्हें बहुत शर्म आई कि वो किससे छिपा रहे हैं, वो क्यों छिपा रहे हैं। इसके बाद समय ने सोचा कि उनकी मां भी वहां रो रही होंगी, घरवाले उन्हें ताने मार रहे होंगे। वे भी यहां रो रहे हैं। अभी उनकी मां को उनकी जरूरत है। इसके बाद समय रैना ने अपनी मां को वीडियो कॉल किया।

समय रैना का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग कह रहे हैं समय को रोता हुआ देखना उनकी लिस्ट में नहीं था। बहुत सारे लोगों ने रोने वाले इमोजी के साथ समय रैना के लिए अपना दुख व्यक्त किया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN