Source :- LIVE HINDUSTAN
Dividend Stock: महारत्न कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (Indian Oil Corporation Ltd) ने डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने एक शेयर पर 2 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। इस डिविडेंड के लिए कंपनी की तरफ से रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया गया है।
Dividend Stock: महारत्न कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (Indian Oil Corporation Ltd) ने डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने एक शेयर पर 2 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। इस डिविडेंड के लिए कंपनी की तरफ से रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। बता दें, कंपनी 33वीं बार शेयर बाजार में एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी। आइए डीटेल्स में जानते हैं कंपनी के विषय में …
कंपनी ने 12 मार्च तय किया है रिकॉर्ड डेट
स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि एक शेयर पर दो रुपये का डिविडेंड योग्य निवेशकों को दिया जाएगा। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने 12 मार्च की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। कंपनी की तरफ से डिविडेंड 5 अप्रैल 2026 या उससे पहले कर दिया जाएगा।
पहली बार कब दिया था डिविडेंड
महारत्न कंपनी ने पहली बार निवेशकों को 2001 में डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 9.5 रुपये का डिविडेंड दिया था। इसके बाद कंपनी ने 2025 में दो बार डिविडेंड दिया था। 2025 में आखिरी बार कंपनी की तरफ से 5 रुपये का डिविडेंड एक शेयर पर बांटा गया था।
4 बार बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी
इस कंपनी ने पहली बार निवेशकों को 2009 में बोनस शेयर दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर एक शेयर बोनस के तौर पर दिया था। 2016 और 2018 में भी कंपनी ने एक शेयर पर एक शेयर बोनस के तौर पर दिया है। बता दें, 2022 में कंपनी ने 2 शेयर पर एक शेयर बोनस योग्य निवेशकों को दिया था।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा?
बीते 6 महीने में महारत्न कंपनी के शेयरों की कीमतों में 20 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, एक साल में इस स्टॉक ने पोजीशनल निवेशकों को 34 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। पिछले 5 साल से आईओसी के शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 149 प्रतिशत का फायदा हो चुका है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



