Home व्यापार समाचार महारत्न कंपनी ने भरी निवेशकों की झोली, 1 लाख रुपये के बना...

महारत्न कंपनी ने भरी निवेशकों की झोली, 1 लाख रुपये के बना दिए 47 लाख रुपये से ज्यादा

42
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

महारत्न कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने पिछले 15 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 47 लाख रुपये से ज्यादा बना दिया है। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के शेयरों ने यह छप्परफाड़ रिटर्न बोनस शेयरों के दम पर दिया है। कंपनी ने 15 साल में 3 बार बोनस शेयर दिए हैं।

महारत्न कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) के शेयरों पर पिछले कुछ समय से बिकवाली का दबाव है। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के शेयर पिछले एक महीने में करीब 24 पर्सेंट लुढ़क गए हैं। वहीं, इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 30 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के शेयर लंबी अवधि का नजरिया रखने वाले निवेशकों की झोली भर चुके हैं। महारत्न कंपनी ने पिछले 15 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 47 लाख रुपये से ज्यादा बना दिया है। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के शेयरों ने यह छप्परफाड़ रिटर्न बोनस शेयरों के दम पर दिया है। कंपनी ने पिछले 15 साल में अपने शेयरधारकों को 3 बार बोनस शेयर का तोहफा दिया है।

1 लाख रुपये के ऐसे बना दिए 47 लाख रुपये से ज्यादा
महारत्न कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) के शेयर 18 मार्च 2011 को 49.04 रुपये पर थे। अगर किसी व्यक्ति ने 18 मार्च 2011 को हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते तो उसे कंपनी के 2,038 शेयर मिलते। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने पिछले 15 साल में 3 बार बोनस शेयर बांटे हैं। अगर कंपनी की तरफ से दिए गए बोनस शेयरों को जोड़ लें तो कुल शेयरों की संख्या बढ़कर 13,756 पहुंच जाती है। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयर मंगलवार 17 मार्च 2026 को 346.20 रुपये पर बंद हुए हैं। करेंट शेयर प्राइस के हिसाब से 13,756 शेयरों की मौजूदा वैल्यू 47.62 लाख रुपये पहुंच जाती है। हमने अपने कैलकुलेशन में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड की तरफ से दिए गए डिविडेंड को शामिल नहीं किया है।

महारत्न कंपनी ने 3 बार दिए हैं बोनस शेयर
महारत्न कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने पिछले 15 साल में 3 बार बोनस शेयर बांटे हैं। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने साल 2016 में 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर बांटे हैं। महारत्न कंपनी ने जुलाई 2017 में 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अपना पिछला बोनस शेयर जून 2024 में 1:2 के रेशियो में दिया है। यानी, कंपनी ने हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिए। पिछले पांच साल में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयरों में 126 पर्सेंट की जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। पिछले 4 साल में महारत्न कंपनी के शेयर 84 पर्सेंट से ज्यादा उछले हैं। तीन साल में कंपनी के शेयरों में 114 पर्सेंट का उछाल आया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN