Home  लाइफस्टाइल समाचार महंगे सीरम को कहें अलविदा! हेयर फॉल रोकने के लिए ऐसे करें...

महंगे सीरम को कहें अलविदा! हेयर फॉल रोकने के लिए ऐसे करें चाय का पानी इस्तेमाल

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Tea Leaves Water For Hair Growth : क्या आप जानते हैं आपकी सुबह की सुस्ती से लेकर दिनभर की थकान मिटाने के लिए यूज की जाने वाली चाय की पत्ती का पानी (Tea Rinse) आपके झड़ते बालों की समस्या को जड़ से खत्म कर उन्हें रेशमी और घना बना सकता है।

लंबे काले घने बालों का सपना हर लड़की देखती है। जिसे पूरा करने के लिए वो पार्लर के महंगे हेयर ट्रीटमेंट्स से लेकर महंगे शैम्पू खरीदने तक, अपने हजारों रुपए खर्च कर देती हैं। बावजूद इसके उनकी यह खूबसूरती रेशमी ख्वाहिश पूरी होने का नाम नहीं लेती। जी हां, आज के समय में बढ़ता तनाव, खानपान की खराब आदतें और नींद की कमी जैसे कई कारण मिलकर बालों के झड़ने का कारण बन जाते हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं आपकी सुबह की सुस्ती से लेकर दिनभर की थकान मिटाने के लिए यूज की जाने वाली चाय की पत्ती का पानी (Tea Rinse) आपके झड़ते बालों की समस्या को जड़ से खत्म कर उन्हें रेशमी और घना बना सकता है। जी हां, एंटीऑक्सीडेंट्स और कैफीन से भरपूर यह देसी नुस्खा न केवल बालों का झड़ना रोकता है, बल्कि उन्हें जड़ों से इतना मजबूत बना देता है कि आपको खुद अपनी उंगलियां बालों में फेरने का मन करेगा। आइए जानते हैं कैसे चाय पत्ती का यूज करके आप अपने हेयर फॉल को रोककर बालों को काला घना बना सकते हैं।

बालों के लिए क्यों फायदेमंद है चाय का पानी?

चाय भारतीयों की सिर्फ एक फेवरेट वेलकम ड्रिंक तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एंटीऑक्सीडेंट्स का खजाना है। जब आप इसे बालों पर इस्तेमाल करते हैं, तो यह आपके बालों को कई फायदे देती है।

बालों की जड़े बनती हैं मजबूत : चाय के पानी में मौजूद कैटेचिन और पॉलीफेनॉल कमजोर पड़ चुके बालों के रोम (Hair Follicles) में नई जान फूंकते हैं, जिससे बालों का टूटना तुरंत कम हो जाता है।

स्कैल्प की सफाई : अगर आप डैंड्रफ या खुजली से परेशान हैं, तो चाय के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्कैल्प की खुजली को दूर करके साफ बनाए रखने में मदद करते हैं।

कुदरती चमक : चाय का पानी बालों के क्यूटिकल्स को सील करता है, जिससे बाल शीशे की तरह चमकने लगते हैं। चाय का पानी बालों पर यूज करने के बाद आप बाजार से केमिकल वाले महंगे कंडीशनर खरीदना भूल जाएंगे।

हेयर ग्रोथ : चाय में मौजूद कैफीन स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ा देता है, जिससे बाल पहले की तुलना में कहीं ज्यादा तेजी से बढ़ने लगते हैं।

बालों पर कैसे करें चाय पत्ती के पानी का इस्तेमाल?

1. हेयर रिंस : हेयर फॉल रोकने का यह सबसे आसान और असरदार तरीका है। इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले दो चम्मच चाय पत्ती (ब्लैक या ग्रीन टी) को पानी में अच्छी तरह उबालकर पूरी तरह ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद बालों को शैम्पू करने के बाद, इस पानी को अपने स्कैल्प और बालों पर डालकर करीब 5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें और फिर सादे पानी से धो लें। इस उपाय को हफ्ते में दो बार आजमाएं।

2. हेयर स्प्रे : अगर आपके पास समय कम है, तो यह तरीका आपके लिए बेस्ट है। इस उपाय को करने के लिए ठंडी की हुई चाय को एक स्प्रे बोतल में भरकर सीधा अपने बालों की जड़ों पर स्प्रे करें। आप चाहे तो इसे लगाकर छोड़ भी सकते हैं या स्टाइलिंग से पहले इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बालों को दिनभर पोषण देता रहेगा।

3. चाय का काढ़ा : अगर आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं तो यह उपाय ‘शॉक ट्रीटमेंट’ की तरह काम करता है। इस उपाय को करने के लिए चाय की पत्तियों को पानी में तब तक उबालें जब तक पानी आधा न रह जाए। इसके बाद चाय के काढ़े को शैम्पू के बाद बालों पर डालें। यह बालों को गहरा रंग और मजबूती देने में मदद करता है। अगर आपके बाल बहुत ज्यादा ड्राई हैं, तो ब्लैक टी की जगह ग्रीन टी का इस्तेमाल करें, यह बालों की नमी बनाए रखने में ज्यादा मददगार होती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN