Source :- LIVE HINDUSTAN
BSNL ने एक बार फिर अपने दो पॉपुलर प्लान्स की वैलिडिटी में बदलाव किया है, जिनकी कीमत 107 रुपये और 197 रुपये है। गौर करने वाली बात यह है कि कंपनी नवंबर 2025 में भी इन प्लान्स में बदलाव कर चुकी है। चलिए एक नजर डालते हैं कि पहले से कितने अलग हो गए हैं यह दो प्लान्स
टेलीकॉम कंपनियों धीरे-धीरे अपने प्लान्स को महंगा कर रही हैं। लेकिन लगता है कि कंपनियों ने टैरिफ हाइक करने का नया तरीका ढूंढ लिया है, क्योंकि कंपनियां अब प्लान्स की कीमत में बढ़ोतरी नहीं कर रही, बल्कि उनकी वैलिडिटी या फिर डेटा में कटौती कर रही है, जिससे वे पहले से ज्यादा महंगे हो जाते हैं। हाल ही में जियो ने अपने 195 रुपये प्लान की वैलिडिटी को 90 दिनों से घटाकर 30 दिन कर दिया है। अब BSNL ने अपने दो प्लान्स को रिवाइज्ड कर दिया है।
टेलीटॉमटॉक की रिपोर्ट के अनुसार, बीएसएनएल ने एक बार फिर अपने दो पॉपुलर प्लान्स की वैलिडिटी में बदलाव किया है, जिनकी कीमत 107 रुपये और 197 रुपये है। गौर करने वाली बात यह है कि कंपनी नवंबर 2025 में भी इन प्लान्स में बदलाव कर चुकी है। चलिए एक नजर डालते हैं कि पहले से कितने अलग हो गए हैं यह दो प्लान्स…
BSNL का 107 रुपये का प्लान
बीएसएनएल का 107 रुपये वाला प्रीपेड प्लान पहले 200 मिनट की वॉयस कॉल और अनलिमिटेड डेटा (3GB के बाद स्पीड घटकर 40Kbps हो जाती थी) देता था, जिसकी वैलिडिटी 22 दिन थी। अब, 107 रुपये वाले इस प्लान की वैलिडिटी 22 दिन से घटाकर 20 दिन कर दी गई है। बता दें कि जब इसे लॉन्च किया गया था, उस समय इस प्लान में 35 दिन की वैलिडिटी मिलती थी, जिसे बाद में घटाकर 30 दिन, फिर 28 दिन, फिर 22 दिन और अब सिर्फ 20 दिन कर दिया गया है।
BSNL का 197 रुपये का प्रीपेड प्लान
बीएसएनएल का 197 रुपये वाला प्रीपेड प्लान अब 35 दिनों की बदली हुई वैलिडिटी (पहले 42 दिन) के साथ आता है। इसके अलावा, इसमें 300 मिनट की वॉयस कॉल, अनलिमिटेड डेटा (5GB के बाद स्पीड घटकर 40 Kbps हो जाती है) और 100 एसएमएस मिलते हैं। पहले, जब इस प्लान की वैलिडिटी 42 दिन थी, तब इसमें 4GB डेटा मिलता था; अब इसे 1GB बढ़ा दिया गया है। वेबसाइट के अनुसार, शुरुआत में इस प्लान की वैलिडिटी 54 दिन थी, जिसे बाद में घटाकर 48 दिन, फिर 42 दिन और अब 35 दिन कर दिया गया है।
प्लान और बेनिफिट्स सर्कल के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं। आप BSNL सेल्फकेयर ऐप या BSNL की वेबसाइट पर जाकर इनकी डिटेल्स ले सकते हैं।
Jio ने पूरे 60 दिन घटाई इस प्लान की वैलिडिटी
Jio ने अपने 195 रुपये के पॉपुलर Cricket Data Pack में बड़ा बदलाव कर दिया है। यह पैक, पहले 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता था, लेकिन जियो ने अब इसे घटाकर सिर्फ 30 दिन कर दिया है। यानी वैलिडिटी में पूरे 60 दिनों की कटौती की गई है। हालांकि, कंपनी ने इस प्लान में मिलने वाले डेटा बेनिफिट और ओटीटी बेनिफिट में कोई बदलाव नहीं किया है।
अपडेटेड पैक में, ग्राहकों को पहले की तरह ही कुल 15GB डेटा मिलेगा। जब इतना डेटा खत्म हो जाता है, तो यूजर्स 64Kbps की कम स्पीड पर इंटरनेट इस्तेमाल करना जारी रख सकते हैं। यह केवल डेटा पैक है और इसमें कोई वॉयस या एसएमएस बेनिफिट शामिल नहीं है। डेटा के अलावा, इस प्लान में 90 दिनों के लिए JioHotstar मोबाइल का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
कंपनी ने इस प्लान में मिलने वाले डेटा और OTT सब्सक्रिप्शन में कोई बदलाव नहीं किया है। बस, वैलिडिटी को 90 दिनों से घटाकर 30 दिन कर दिया है, जिससे यह ग्राहकों को पहले से महंगा पड़ेगा। 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ इसका रोज का खर्च करीब 2 रुपये था, लेकिन 30 दिन वैलिडिटी होने से इसके रोज की लागत 6.50 रुपये हो गई है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


