Home मनोरंजन समाचार मलाइका अरोड़ा संग डेटिंग की अफवाहों पर सौरब बेदी बोले- हम दोस्त...

मलाइका अरोड़ा संग डेटिंग की अफवाहों पर सौरब बेदी बोले- हम दोस्त बने और फिर…

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/11/1200x900/mals_1773201776185_1773201785856.jpg

मलाइका अरोड़ा संग अफेयर की खबरों से चर्चा में आए सौरब बेदी ने अब इस पर चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने बताया कि अफेयर की खबरों का सच क्या है।

मलाइका अरोड़ा और सौरब बेदी कुछ दिनों से काफी चर्चा में हैं। दोनों का हाल ही में साथ में पार्टी और डांस करते हुए कई वीडियोज वायरल हो रहे थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद दोनों के अफेयर की खबरें आने लगी। अब सौरब ने इन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है।

क्या कहा सौरब ने मलाइका के साथ अफेयर की खबरों पर

जूम और टेली टॉक से बात करते हुए सौरब ने कहा कि वह काफी निराश हैं कि ऐसे उनका नाम वायरल हो रहा है मलाइका के साथ। दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि कैसे दोनों पहली बार मिले।

कैसे मिले मलाइका से

सौरब ने बताया कि उनके मेन्टॉर्स ने उन्हें मलाइका को मिलवाया उनके मॉडलिंग के दिनों में। उनके जरिए वह सेम सोशल सर्कल के पार्ट बने और फिर वह मलाइका से मिले और पार्टीज अटेंड करने लगे जहां मलाइका भी मौजूद थीं।

सौरब ने कहा, ‘डेलनाज दारूवाला और वाहबिज मेहता ने मुझे चांस दिया रैम्प पर वॉक करने का मॉडलिंग के दिनों में। मैं फिर उनका दोस्त बना और पार्टीज में जाने लगा। ऐसे ही एक पार्टी में मैं मलाइका से मिला। वह भी डेलनाज और वाहबिज की क्लोज फ्रेंड हैं। बस ऐसे ही मैं और मलाइका दोस्त बने। लेकिन हमारे बीच कुछ नहीं है।’

अफेयर की खबरों पर क्या बोले

ऑनलाइन चल रही अफवाहों को लेकर सौरब ने कहा कि वह इससे काफी निराश हैं कि कैसे लोग बिना फैक्ट्स जानें कुछ भी बोलने लग जाते हैं। वह बोले, लोग हमारे बारे में कुछ भी बोल रहे हैं। उन्हें किसी भी लड़की से बात करते हुए 2 बार सोचना चाहिए। इससे किसी के भी मेंटल स्पेस पर असर पड़ता है। ऐसा करना नहीं चाहिए।

क्यों आए मलाइका संग अब चर्चा में

सौरब ने आगे कहा, मैंने उनके साथ पहली बार पार्टी नहीं की। मैं वाहबिज, डेलनाज और मलाइका के साथ सालों से पार्टी कर रहा हूं। मैं पहले भी मलाइका के साथ फोटोज शेयर करता था, लेकिन उस वक्त मुझे लोग जानते नहीं थे। अब लोग मुझे जानते हैं इसलिए ये पोस्ट वायरल हुए।

सौरब ने आगे कहा कि दो लोग दोस्त भी हो सकते हैं। हम एक-दूसरे पर ट्रस्ट करते हैं, लेकिन लोगों ने इसे कुछ और ही समझा।

सौरब के बारे में बता दें कि वह हाल ही में स्पिलिट्सविला 16 में बतौर कंटेस्टेंट बनकर आए। इससे पहले वह दिलवाली दुल्हा ले जाएगी और चांद जलने लगा जैसे शोज में काम कर चुके हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN