Home  लाइफस्टाइल समाचार मम्मी की पुरानी साड़ी पहन हो जाएं रेडी, खुशी कपूर के इस...

मम्मी की पुरानी साड़ी पहन हो जाएं रेडी, खुशी कपूर के इस लुक से लें आइडिया

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Khushi Kapoor Red Saree Look: खुशी कपूर का ये रेड साड़ी लुक रीक्रिएट करना चाहती हैं तो बहुत ही आसानी से कर सकती हैं। मां की किसी भी पुरानी बॉर्डर वाली साड़ी को ड्रैप करने का तरीका सीख लें और इन स्टाइल टिप्स को फॉलो करें।

मम्मी की बहुत सारी साड़ियां आलमारी में रखी होंगी। लेकिन जैसे ही रिश्तेदारों के यहां वेडिंग फंक्शन में जाना हो तो आप नए कपड़ों की डिमांड करने लगती है। लेकिन आज के बाद ऐसा नहीं करेंगी। जरा खुशी कपूर के इस लाल साड़ी वाले लुक को देख लें। जिसे देखने के बाद आप मम्मी की वहीं आलमारी में रखी बॉर्डर वाली साड़ी को याद करेंगी। जिसे मम्मी भी नहीं पहनना चाहतीं। बस सही स्टाइलिंग और ड्रैपिंग की मदद से खुशी कपूर ने ये गॉर्जियस लुक क्रिएट किया है। तो अगर आपके घर में भी शादी का फंक्शन होने वाला है तो ऐसी किसी भी साड़ी को हटके तरीके से पहनकर गॉर्जियस लुक क्रिएट कर सकती हैं। बस इन स्टाइल टिप्स को फॉलो करें।

ब्लाउज हो अट्रैक्टिव

अगर आप मां की किसी पुरानी साड़ी को फिर से रीयूज कर रहीं या फिर पहनना चाह रही हैं तो उसके साथ सिंपल ब्लाउज को पूरी तरह से अवॉएड करें। इसकी बजाय आप थोड़े गॉर्जियस, हैवी और एंब्रायडरी डिजाइन वाले ब्लाउज को पहनें। जिसकी डिजाइन थोड़ी यूनिक और अट्रैक्टिव हो और हाईलाइट हो। जैसे खुशी कपूर ने यहां पर सिंपल बॉर्डर वाली साड़ी के साथ हॉल्टर नेक डिजाइन वाले ब्लाउज को पेयर किया है।

साड़ी की ड्रैपिंग स्टाइल

साड़ी को थोड़ा वहीं बोरिंग पुराने अंदाज में वियर नहीं करना चाहती हैं तो इन दिनों कई तरह के ड्रैपिंग स्टाइल चल रहे हैं। जैसे खुशी कपूर का ये ड्रैपिंग लुक। जिसमे साड़ी को बॉर्डर टू बॉर्डर अटैच कर वियर किया गया है। इंटरनेट पर आपको आसानी से साड़ी ड्रैपिंग की ये टेक्निक मिल जाएगी। इस कंटेंट क्रिएटर ने साड़ी को ड्रैप करने के लिए टेक्निक बताई है। जिसे देखकर आप वेस्ट पर बॉर्डर को हाईलाइट करने वाली ड्रैपिंग आसानी से कर पाएंगी।

ज्वैलरी और हेयरस्टाइल के साथ बनाएं परफेक्ट

साड़ी वाले लुक को स्टनिंग बनाना चाहती हैं तो ज्वैलरी और हेयरस्टाइल पर भी फोकस करें। सिंपल स्लीक हेयर लुक भी कई बार अट्रैक्टिव दिखती है। खुशी कपूर की तरह सॉफ्ट स्मोकी विंग्ड आईलाइनर, न्यूड पिंक ग्लॉसी लिप्स, बीमिंग हाईलाइटर और ब्लश को जरूर लगाकर इस लुक को कंप्लीट करें। खुशी कपूर के इस लुक को आप स्क्राच से भी रेडी कर सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN