Home मनोरंजन समाचार ममता कुलकर्णी ने 25 साल बाद लाफ्टर शेफ शो से की टीवी...

ममता कुलकर्णी ने 25 साल बाद लाफ्टर शेफ शो से की टीवी पर वापसी, बोलीं- जिंदगी बहुत…

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/28/1200x900/Mk_1772284713354_1772284722491.jpg

ममता कुलकर्णी जो कभी फिल्मों में अपना जादू बिखेर चुकी हैं, वह अब टीवी पर 25 साल बाद वापसी कर रही हैं। टीवी पर वापसी करने पर ममता ने अपनी खुशी जाहिर की।

लाफ्तर शेफ अनलिमिटिड एंटरटेनमेंट शो को काफी पसंद किया जाता है जहां कई सेलेब्स खाना बनाते हैं और साथ ही खूब मस्ती भी करते हैं। फिलहाल इस शो का तीसरा सीजन आ रहा है। शो में सेलिब्रिटी गेस्ट भी आते रहते हैं। अब इस शो में 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी आने वाली हैं। ममता को सेट पर स्पॉट किया गया और इस दौरान उन्होंने पैपराजी पर भी बात की। ममता ने इस दौरान कहा कि 25 साल बाद टीवी पर आ रही हूं।

हम जिंदगी में बहुत गंभीर हो गए हैं

पैपराजी से बात करते हुए ममता ने कहा, ‘मैं काफी एक्साइटेड हूं। मैं टीवी पर 25 साल बाद आने वाली हूं। अगर आपने नोटिस किया होगा, मैं टीवी पर 25 साल से वापस नहीं आई हूं। एक अच्छा मौका है, हंसने का मौका मिला है। हम लोग बहुत गंभीर हो गए हैं। जिंदगी बहुत गंभीर हो गई है। सब जगह सीरियसनेस है तो इससे अच्छी बात क्या है कि हंसो भी, खाना भी बनाओ और हंसी भी है।’

लाफ्टर शेफ को देखती हैं ममता

ममता से जब पूछा गया कि क्या वह इस शो को देखती हैं तो इस पर ममता ने कहा, हां, मैंने शो देखा है। मैंने 2-3 एपिसोड देखे और इसे काफी पसंद भी करती हूं।

ग्लैमर से दूर आध्यात्मिक का रास्ता चुना

ममता के बारे में बता दें कि उन्होंने मनोरंजन की दुनिया से दूरी बनाकर आध्यात्मिक का रास्ता चुना। इतना ही नहीं पिछले साल महाकुंभ में ममता को किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर भी बनाया था। लेकिन बाद में विरोध होने के कारण उन्हें इस पद से हटाया गया। वह साध्वी के रूप में ही नजर आती हैं।

ममता जब नेगेटिव वजह से आईं चर्चा में

ममता 1990 के समय में हिट और पॉपुलर एक्ट्रेस थीं। उन्होंने क्रांतिवीर, करण अर्जुन, चाइना गेट, सबसे बड़ा खिलाड़ी, वक्त हमारा है और बाजी जैसी फिल्मों में काम किया है। साल 2002 में उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी थी। वहीं साल 2016 में वह तब काफी चर्चा में आई थीं जब ठाणे पुलिस द्वारा 2000 करोड़ रुपये के इंटरनेशनल ड्रग रैकेट में आरोपी के रूप में उनका नाम सामने आया था।

बॉम्बे हाई कोर्ट ने कार्यवाही को परेशान करने वाला मानते हुए 2024 में उनके खिलाफ आरोप हटा दिए थे।

साध्वी बनकर रह रही हैं ममता

अब ममता कई साल से साध्वी के रूप में रह रही हैं। ममता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी बातें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN